फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Girl Murder Case: Woman Killed and Suicide Motive Could Not Be Disclosed, Ashish Phone Is Locked

जिम में दोस्ती और अफेयर!: 23 साल के लड़के ने 42 की महिला को क्यों मारा?... चैट और मोबाइल में छिपा है राज

Sat, 29 Jul 2023 04:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 29 Jul 2023 04:22 PM IST
सार

Delhi Crime News : दिल्ली के डाबड़ी इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस को अभी तक वारदात के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में दोनों के एक दूसरे के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Delhi Girl Murder Case: Woman Killed and Suicide Motive Could Not Be Disclosed, Ashish Phone Is Locked
युवक ने महिला की हत्या के बाद की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक के खुदकुशी करने के मामले में पुलिस को अभी तक वारदात के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में दोनों के एक दूसरे के संपर्क में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन को जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस युवक व महिला के बीच फोन पर हुई बातचीत और चैट के जरिए हत्या और खुदकुशी के कारणों की तलाश में जुटी है। डाबड़ी के वैशाली इलाके में बृहस्पतिवार रात 23 साल के आशीष ने इसी इलाके में रहने वाली 42 साल की महिला रेणू की उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद आशीष ने भी अपने घर की छत पर खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रेणू के पति का प्रॉपर्टी का काम है। वहीं आशीष 12वीं के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके पिता मजदूरों की ठेकेदारी करते हैं। दोनों की चार साल पहले जिम में मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डीडीयू अस्पताल में रेणु और आशीष के शव का पोस्टमार्टम किया गया। यहां दोनों के परिवार वालों से घटना की वजह जानने की पुलिस ने कोशिश की, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पा रहे थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी दोनों के परिवार वाले पूछताछ की स्थिति में नहीं हैं।
 

लॉक है आशीष का फोन
जांच में पता चला है कि आशीष का फोन लॉक है, जिसे पुलिस खोलने में जुटी है। परिवार वालों ने बताया कि आशीष अकसर इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए दोस्तों से बातचीत करता था, लेकिन कोई उसके मैसेज न देखे इसके लिए उसने फोन को लॉक कर रखा था।

 

जिम वालों से हो सकती है पूछताछ
पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों के बीच के संबंध को लेकर जिम मालिक और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की जा सकती है। चार साल पहले जिम में ही उनकी मुलाकात हुई थी। महिला के घर से 200 मीटर पर जिम स्थित है। पुलिस को उम्मीद है कि यहां से कुछ सुराग हाथ लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed