{"_id":"5ffc3e331836d4100a47265b","slug":"delhi-woman-arrested-with-heroin-worth-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पचास लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पचास लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
Mon, 11 Jan 2021 05:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:31 PM IST
सार
- महिला के सहयोगी ऑटो चालक को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला ऑटो चालक को देती थी एक हजार रुपये
विज्ञापन
हेरोइन ड्रग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी जिला की स्पेशल स्टाफ ने हेरोइन की सप्लाय करने वाली एक महिला और उसके सहयोगी ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत 50 लाख रुपये आंकी गयी है। जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि महिला नईमा खातून (बदला हुआ नाम) बृजपुरी की रहने वाली है।
विज्ञापन
जबकि ऑटो चालक वसीम करावल नगर का रहने वाला है। स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सुनील कुमार को सूचना मिली कि एक महिला हेरोइन की सप्लाय करने यमुना बाजार स्थित हनुमान मंदिर और निजामुद्दीन जाने वाली है। पुलिस टीम ने चंदगीराम अखाड़ा के पास घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
पुलिस वहां ऑटो से पहुंची महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हेरोइन मिल गयी। जांच में पता चला कि महिला के साथ ऑटो चालक भी हेरोइन सप्लाय में शामिल है। महिला उसी ऑटो से हेरोइन सप्लाय करती थी और चालक को इस एवज में एक हजार रुपये देती थी। पुलिस ने ऑटो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि वह बरेली यूपी के रहने वाले एक व्यक्ति से हेरोइन खरीदती है। फिर छोटे छोटे पाउच बनाकर दिल्ली में सप्लाय करती है।
विज्ञापन