सस्ते प्याज पर फैसले के लिए दिल्ली को करना होगा इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से बिकने वाला सस्ता प्याज मोबाइल वैन या राशन दुकानों पर अब सस्ता बिकेगा या नहीं, इस पर अंतिम फैसला सोमवार या मंगलवार को कैबिनेट में होगा।
राशन दुकानों पर बिक्री पहले बंद हो चुकी है तो मोबाइल वैन का स्टॉक भी खत्म होने के कगार पर है। फिर आलू प्याज मरचेंट्स एसोसिएशन को कहा गया है कि मंगलवार तक प्याज बिक्री करनी है या नहीं, इसका फैसला सरकार बताएगी।
विवादित प्याज की बिक्री को लेकर सहमे अधिकारी दिल्ली कैबिनेट के फैसले के बिना आगे कदम नहीं बढ़ाना चाहते। यही वजह है कि 2500 टन प्याज का स्टॉक घटा तो नई प्याज खरीदने की बजाय राशन दुकान पर बिक्री बंद कर दी।
जबकि खुदरा बाजार में अभी प्याज 50-70 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है। मोबाइल वैन में कुछ जगह प्याज जरूर जा रहा है। लेकिन करीब-करीब प्याज खत्म है।
कैबिनेट बैठक तक करना होगा इंतजार
सूत्र बताते हैं कि दिल्ली कैबिनेट की बैठक हर मंगलवार को होती है। यही वजह है कि अधिकारी मंगलवार तक का इंतजार कर रहे हैं। संबंधित मंत्री को प्याज के हालात की जानकारी दे दी गई है।
आलू-प्याज मर्चेंट्स एसोसिएशन को प्रत्येक मोबाइल वैन पर प्याज बेचने के लिए 2000 रुपये की सहायता सरकार की तरफ से दी जा रही है। लेकिन इन्हें कह दिया गया है कि मंगलवार को सरकार बताएगी कि प्याज केलिए सहयोग दिया जाएगा या नहीं।
हमसे थोक में सस्ता प्याज ले जाएं आरडब्ल्यूए-
आलू-प्याज व्यापारी एसोसिएशन केमहासचिव राजेंद्र शर्मा का कहना है कि थोक बाजार में प्याज की कीमत अभी 35-40 रुपये चल रहा है। अगर खुदरा बाजार में 60-70 रुपये प्याज बिक रहा है तो मुनाफाखोरी फुटकर विक्रेता कर रहे हैं।
आरडब्ल्यूए या संगठनों को चाहिए कि वो खुद थोक बाजार में आकर थोक में 35-40 रुपये किलो हमसे ले जाएं और अपने सदस्यों में वितरित कर दें। जो आरडब्ल्यूए या संगठन प्याज एसोसिएशन से लेना चाहता है वो मोबाइल नंबर 9810261648 पर संपर्क कर सकता है।