फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will become a centre of world-class tourism: Rekha Gupta

विश्वस्तरीय पर्यटन का केंद्र बनेगी दिल्ली : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने ‘डीलाइट फॉर दिल्ली’ समिट में रखा दिल्ली को वैश्विक पर्यटन हब बनाने का विजन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को वैश्विक पर्यटन का ऐसा केंद्र बनाना है कि देखे बगैर कोई विदेशी पर्यटक देश से वापस न जाए। ‘डीलाइट फॉर दिल्ली’ समिट में उन्होंने दिल्ली को पर्यटन, संस्कृति और नवाचार का गढ़ बनाने के अपने संकल्प को साझा किया। दिल्ली पर्यटन विभाग और इन्वेस्ट इंडिया द्वारा आयोजित इस समिट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने का विजन साझा किया। समिट में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, निवेशक, पर्यटन विशेषज्ञ और उद्यमी शामिल हुए। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ इसकी सांस्कृतिक आत्मा भी है। भारत मंडपम, यशोभूमि, प्रधानमंत्री संग्रहालय और नेशनल वॉर मेमोरियल जैसे स्थल दिल्ली की वैश्विक पहचान बना रहे हैं।

दिल्ली में इतिहास, कला, स्वाद का संगम
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में इतिहास, संस्कृति, कला और स्वाद का अनोखा संगम है, जिसे दुनिया तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच और प्रस्तुति चाहिए। सरकार स्वच्छता, सुंदरता और समग्र विकास के जरिए दिल्ली की छवि को और मजबूत कर रही है। रेखा गुप्ता ने कहा, उनका सपना है कि हर विदेशी पर्यटक दिल्ली की सैर करे और भारत की संस्कृति का अनुभव ले।
विज्ञापन


सरकार ने निवेशकों को दिया दिल्ली आने का न्योता
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह समिट दिल्ली को पर्यटन, संस्कृति और नवाचार का केंद्र बनाने की रणनीति तैयार करेगी। इससे 8-10 ठोस निर्णय लिए गए हैं, जो दिल्लीवासियों के हित में होंगे और निवेशकों के लिए नए अवसर खोलेंगे। यह समिट दिल्ली को सुरक्षित, लाभदायक और टिकाऊ पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने निवेशकों को दिल्ली के परिवर्तन का हिस्सा बनने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि यमुना को निर्मल करने के लिए सरकार योजना के तहत निरंतर काम कर रही है, जल्द ही यमुना में क्रूज चलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed