फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will be closed on election day operation of buses.

दिल्ली चुनाव के दिन बंद रहेगा बसों का संचालन

Thu, 05 Feb 2015 12:51 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 05 Feb 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
Delhi will be closed on election day operation of buses.
दिल्ली विधानसभा चुनावों के दिन सीमाएं सील रहेंगी। इससे दिल्ली में बाहरी युवकों का प्रवेश नहीं होगा। दिल्ली में मतदान करने वाले लोग अपने वाहनों से वोटर आईकार्ड दिखाकर दिल्ली जा सकेंगे। दिल्ली जाने वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने दिल्ली चुनाव के चलते मतदान के दिन वाहनों के संचालन को नई गाइडलाइन जारी कर दी है। सात फरवरी को चुनाव के दिन वाहनों को दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


कोई भी निजी, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या कामर्शियल वाहन दिल्ली नहीं जाएगा। दिल्ली सीमा से 200 मीटर की दूरी पर ही वाहनों को रोक दिया जाएगा।

यूपी से रोजाना करीब 1200 बसें दिल्ली जाती हैं। बसों पर रोक लगने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इसके साथ ही डीएम विमल कुमार शर्मा ने दिल्ली में मतदान करने वालों को अवकाश देने की घोषणा की है। दिल्ली से रोजाना कई अधिकारी-कर्मचारी यूपी में काम करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात फरवरी को दिल्ली में चुनाव है। ऐसे में इनको मतदान का अवकाश दिया गया है। डीएम ने इनको अवकाश देने के आदेश जारी कर दिए हैं। इनका इस दिन का वेतन नहीं काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed