फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi will be closed Ape Base taxi Website.

दिल्ली में बंद होगी एप बेस टैक्सी वेबसाइट

Fri, 15 May 2015 12:05 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Fri, 15 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi will be closed Ape Base taxi Website.
दूरसंचार विभाग ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (आई एस पी) को एक पत्र लिखकर कहा है कि वे टैक्सी कंपीन उबर, टैक्सी फोर श्योर और ओला कैब्स की वेबसाइट बंद कर दें। विभाग ने कदम दिल्ली सरकार के आग्रह पर उठाया है।
विज्ञापन


दूरसंचार के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि दिल्ली में इन कंपनियों की वेबसाइटें बंद करने का नोटिस मिला और इसके जवाब में आई एस पी से रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार की ओर से इन वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आग्रह मिला था।  ये आदेश दो तीन दिन पहले भेजा गया। इसके अनुसार सभी इंटरनेट सेवा लाइसेंस प्रदाताओं से इन वेबसाइटों को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के लिए बनाई गई थी कमेटी

Delhi will be closed Ape Base taxi Website.

इसके बाद डीईआईटीवाई में इस मामले पर विचार के लिए एक कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने एप्प को ब्लॉक करने का सुझाव दिया और डीईआईटीवाई ने दूरसंचार विभाग से इस बारे में आदेश जारी करने को कहा। हालांकि इस प्रतिबंध के बावजूद भी लोग इन कंपनियों की सेवाएं ले सकते हैं।

वहीं इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष राजेश छारिया ने कहा है कि तकनीकी कारणों के चलते इन वेबसाइटों को ब्लाक नहीं किया जा सकता। उन्होंन सरकार को इस बारे में अवगत कराया है। वे एचटीटीपीएस साइटों को छोड़कर अन्य साइटों के लिए आदेश का पालन कर रहे हैं।

राजेश छारिया के मुताबिक डीओटी ने तीन चार महीने पहले माना था कि एचटीटीपीएस साइटों को रोकने पर विचार करने के लिए एक कमेटी बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed