फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather: Yesterday was the coldest morning of this year, minimum temperature recorded at 4.8 degrees.

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता शून्य तक, हवा भी खराब

Fri, 10 Jan 2025 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 06:36 AM IST
सार

Fog In Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा है। कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य हो गई है। 

विज्ञापन
Delhi weather: Yesterday was the coldest morning of this year, minimum temperature recorded at 4.8 degrees.
Weather Update - फोटो : PTI

विस्तार

Delhi Weather News: पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने राजधानी में सर्दी का सितम बढ़ा दिया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को इस साल का सबसे ठंडा दिन रहा तो आज दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य हो गई है। कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसीलिए ग्रेप 3 की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं। 

विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर स्मॉग व कोहरा छाने की संभावना है। आंशिक रूप से भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 20 व 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार से दो दिन के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शनिवार रात के समय बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। साथ ही, अधिकतम तापमान 2.2 डिग्री अधिक के साथ 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 600 मीटर रही, जबकि पालम एयरपोर्ट पर आठ बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्रों के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूसा में 5.1, लोधी रोड में 5.6, पालम में 6.5 व रिज में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed