Weather Report : राजधानी में जारी है सर्दी का सितम, आज के लिए यलो अलर्ट, कोहरे की हल्की चादर
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सर्दी का सितम जारी है पर हल्की धूप के साथ लोगों को फौरी राहत मिल रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार सुबह से ही घना कोहरा रहा। पहाड़ों से आने वाली सर्द हवा मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा रही है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। हालांकि, बुधवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जोकि गुरुवार के मुकाबले कम था। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से एक डिग्री कम है। शाम ढलते ही तापमान में गिरावट होने लगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह दृश्यता 300 मीटर रही। इस दौरान हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर चली। हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटा रही। पहाड़ों से आ रही सर्द हवा ठिठुरन बढ़ा रही है। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पारा सामान्य रहेगा। इस दौरान न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आसमान साफ रहेगा और सुबह घना कोहरा छा सकता है।
रिज इलाका रहा सबसे अधिक ठंडा
रिज में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा। लोदी रोड में 6.2, आया नगर में 6.4 व पालम में 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, अधिकतम तापमान पीतमपुरा में 18.9 और पूसा में 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।