फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather update Heat will now trouble you and rainy season is over

अब फिर तपेगी धरती: दिल्ली में बारिश का दौर खत्म, आने वाले दिनों में सताएगी गर्मी; पार पहुंचेगा 40 पार

Thu, 05 Jun 2025 10:12 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 10:12 PM IST
सार

दिल्ली में अब बारिश का दौर खत्म हो गया है। आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। जिससे गर्मी जमकर सताएगी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में 42 डिग्री सेल्सियस के पार पारा जाएगा।

विज्ञापन
Delhi weather update Heat will now trouble you and rainy season is over
Delhi Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी अब सताएगी, कई दिनों से जारी बारिश का दौर खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शनिवार से बुधवार तक आसमान साफ रहेगा। इन दिनों में तेज धूप निकलेगी।

विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहा। सुबह से ही सूरज अपने तेवर दिखाने लगा था। हालांक, दिन के समय सूरज निकला और लोग गर्मी से हलकान नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यलो अलर्ट पर बारिश का इंतजार कर रहे लोग हुए निराश
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हुआ था। लेकिन, न तो बारिश हुई और न ही बादल दिखे।गर्मी से परेशान लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए लेकिन उम्मीदों पर सूर्य की तपिश भारी पड़ी। कुछ इलाकों में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 38 फीसदी रहा।

विज्ञापन

पालम में सबसे अधिक तापमान रहा
पालम में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 36.5 और आया नगर व लोधी रोड में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। साथ ही, न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 24.6 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना का कहर: 5 माह के नवजात की मौत, 87 वर्षीय बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम; अब इतनी है मरीजों की संख्या


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed