फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona Virus Update A 5-month-old newborn and an 87-year-old elderly man died of corona in Delhi

दिल्ली में कोरोना का कहर: 5 माह के नवजात की मौत, 87 वर्षीय बुजुर्ग ने भी तोड़ा दम; अब इतनी है मरीजों की संख्या

Thu, 05 Jun 2025 11:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 05 Jun 2025 11:21 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से दो मौतें हुई हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Corona Virus Update A 5-month-old newborn and an 87-year-old elderly man died of corona in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली में कोरोना से पांच माह के नवजात की मौत हो गई है और 87 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया है। कोरोना के कारण दिल्ली में बीते 24 घंटे में दो मौतें हुई हैं और कोरोना के 105 नए मामले आए सामने। जिसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 562 हो गई है। कोरोना से अब तक दिल्ली में सात लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 87 वर्षीय बुजुर्ग को किडनी, दिल सहित कई दूसरी गंभीर बीमारियां थी।

विज्ञापन

कोरोना के मामले बढ़ने पर केंद्र ने राज्यों को किया अलर्ट
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आइसोलेशन बेड और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पांच जून को अस्पताल स्तर पर मॉक ड्रिल कराने का फैसला लिया है। साथ ही राज्यों से निगरानी बढ़ाने के लिए भी कहा है। जानकारी के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल के चलते बीते दो और तीन जून को उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान संक्रमण प्रभावित सभी जिलों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने बताया कि देश में कुल सक्रिय मामले 4,302 हैं, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 864 नए मामले सामने आए। ज्यादातर संक्रमण हल्के हैं और घर पर ही इलाज हो रहा है। इस साल अब तक कुल 44 मौतें हुई हैं, जिनमें अधिकतर मरीज पहले से अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। 

विज्ञापन

निगरानी बढ़ाने के आदेश
बीते दो जून को सभी राज्यों में ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली को लेकर हुई मॉक ड्रिल भी सफल रही है। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्रालय ने तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल कराने और निगरानी बढ़ाने पर जोर देने के लिए राज्यों से कहा है। भारत की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों ने मौजूदा तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें: Delhi: सरकारी अस्पतालों में चिकित्सीय उपकरणों की कमी होगी दूर, स्वास्थ्य विभाग ने खाका किया तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed