फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather: The period of scorching heat will start from today

Delhi Weather : आज से शुरू होगा तपती गर्मी का दौर... चलेगी लू, 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

Fri, 25 Apr 2025 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 02:17 AM IST
सार

दिल्ली में आज से सूरज तपेगा और लू चलेगी। शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो कि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान होगा।

विज्ञापन
Delhi Weather: The period of scorching heat will start from today
file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में अब तक भीषण गर्मी नहीं पड़ी है, लेकिन आज से तपती गर्मी का दौर शुरू होने जा रहा है। दिल्ली में शुक्रवार से सूरज तपेगा और लू चलेगी। वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

विज्ञापन


यह इस सीजन का दूसरी बार सबसे अधिक तापमान था। इससे पहले 21 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। अप्रैल में 7, 8 व 9 को तीन दिन लू चली थी और आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 41.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 22 व 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया था। अब दिल्ली-एनसीआर में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो कि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान होगा। 26 अप्रैल तक तापमान में बढ़ोतरी और लू की स्थिति देखने को मिलेगी। उसके बाद 28 अप्रैल से तापमान नीचे आएगा और 30 अप्रैल तक 38-40 के बीच बना रहेगा।

Heatwave Alert: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बचाव के लिए दिए जरूरी टिप्स, कैसे रहें सुरक्षित?
अप्रैल में अब तक 7, 8 व 9 अप्रैल को लू की स्थिति रही है। अब मौसम विभाग ने 25 व 26 अप्रैल को भी लू चलने की संभावना जताई है। शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में मामूली सी गिरावट होगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed