फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather report Sunday was coldest day in five years

Delhi Weather: पांच सालों में सबसे सर्द रहा रविवार, सामान्य से दो कम 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान

Mon, 28 Nov 2022 03:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Nov 2022 03:39 AM IST
सार

इससे पहले वर्ष 2017 में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान सीजन में दूसरी बार आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का है।

विज्ञापन
Delhi weather report Sunday was coldest day in five years
दिल्ली में बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सर्दी दिन पर दिन रिकॉर्ड बना रही है। इसी कड़ी में रविवार का दिन पांच सालों में सबसे सर्द दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो सेल्सियस लुढ़ककर 7.9 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2017 में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। वहीं, रविवार को न्यूनतम तापमान सीजन में दूसरी बार आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़का है। बीते दिनों पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पहाड़ों की तरफ से यानी उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का अहसास बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सप्ताह से मौसम में बदलाव होगा व अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी होगी, जिससे सुबह-शाम के साथ-साथ दिन में भी सर्दी का अहसास बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी महेश पलावत का कहना है कि इन दिनों दिन में कोहरा रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा है। आगामी दिनों में पारा लुढ़कने के साथ कोहरा बढ़ेगा व दिन में भी कोहरा छाया रहेगा। इस वजह से सर्दी का अधिक सितम महसूस किया जाएगा।

विज्ञापन

अगले 24 घंटे में सुबह कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, दिनभर धूप निकली रहेगी व अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। इस कड़ी में अधिकतम तापमान लुढ़ककर 26 व न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सात डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed