{"_id":"68fe83971f6223c49208d005","slug":"delhi-weather-rain-is-likely-in-the-capital-temperatures-will-drop-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: आज से सक्रिय हो रहा है एक पश्चिमी विक्षोभ, राजधानी में बारिश की संभावना; गिरेगा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: आज से सक्रिय हो रहा है एक पश्चिमी विक्षोभ, राजधानी में बारिश की संभावना; गिरेगा तापमान
Mon, 27 Oct 2025 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:55 AM IST
सार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। हालांकि शाम व रात के समय एक या दो बार बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी में आज बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सोमवार को सुबह के समय आसमान साफ रहेगा। हालांकि शाम व रात के समय एक या दो बार बहुत हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। इस दौरान पारा 15 डिग्री के पास लुढ़क गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
इस दौरान आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड, पालम और रिज में न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। साथ ही, आर्द्रता का स्तर 94 से 33 फीसदी रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज करने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे दो दिन में दिल्ली में हल्की बारिश जबकि पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार हैं। इन बर्फीली हवाओं की ठंडक दिल्ली में भी आएगी। लिहाजा, नवंबर के पहले सप्ताह में ही सुबह-शाम के बाद दिन में भी हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा।