फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather On the last day of the year Delhi-NCR is extremely cold cold wave is increasing difficulties

Delhi Weather: साल के आखिरी दिन दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, शीतलहर से बढ़ी मुश्किलें, जानें मौसम का अपडेट

Tue, 31 Dec 2024 09:54 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 31 Dec 2024 09:54 AM IST
सार

Delhi Weather:दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से जबरदस्त ठंड और शीतलहर चल रही हैं। नए साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज साल के आखिरी दिन भी कड़ाके की ठंड है।

विज्ञापन
Delhi Weather On the last day of the year Delhi-NCR is extremely cold cold wave is increasing difficulties
दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की ठंड - फोटो : एएनआई

विस्तार

Delhi Weather:दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिनों से जबरदस्त ठंड और शीतलहर चल रही हैं। नए साल से पहले कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज साल के आखिरी दिन भी कड़ाके की ठंड है। सुबह के समय तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नए साल पर बारिश होने की संभावनाएं जताई हैं। वहीं अगर आज के मैसम की बात करें तो अधिकांश इलाकों में ठंड रहेगी। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली के सफदरजंग में 1000 मीटर की दृश्यता रही जहां अलग-अलग दिशाओं से चार किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, वहीं  पालम में 1500 मीटर की दृश्यता देखने को मिली यहां भी   अलग-अलग दिशाओं से चार किमी प्रति घंटे की हवा चली। कुछ दिन पहले दिल्ली एनसीआर में बारिश हुई थी जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी ने एक जनवरी को बारिश होने की संभावनाएं जताई है। नए साल पर मौसम ठंडा रहेगा और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिर सकता है।

विज्ञापन


आज 31 दिसंबर 2024 को 8:30 बजे सफदरजंग में न्यूनतम तापमान: 09.6 और पालम में न्यूनतम तापमान: 08.3 दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार एक  जनवरी को मौसम सामान्य से ज्यादा ठंडा हो सकता है। नए साल पर तापमान में गिरावट और कोहरे बढ़ने की आशंका है। जनवरी के पहले हफ्ते में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में आई कमी लोगों को ठिठुरन का अहसास दिला रही है। राजधानी दिल्ली में लोग धूप को तरस रहे हैं। दिनभर चल रही शीतलहर और आसमान में छाए बादल ने मौसम बदल दिया है। पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है जिससे बाकी राज्यों में भी पारा गिरा है। नए साल में भी लोग ठंड से कांपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हाल ही में उपग्रह से प्राप्त चित्रों में दक्षिणी जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दक्षिणी हिमाचल प्रदेश, दक्षिणी उत्तराखंड, उत्तरी और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, असम, पश्चिमी मेघालय और त्रिपुरा में कोहरे का पता चला है।


 

 

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed