फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Rain and cold winds made weather pleasant

Delhi Weather News: तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम सुहावना किया, जानें इस सप्ताह कैसा रहेगा मानसून का मूड

Sun, 06 Jul 2025 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Jul 2025 09:38 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

विज्ञापन
Delhi Weather News Rain and cold winds made weather pleasant
Delhi Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में मानसून का असर दिखने लगा है। रविवार को सुबह से ही सूरज और बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। दोपहर बाद बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 69 फीसदी रहा। रविवार शाम 5:30 बजे तक 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

इस सप्ताह भी दिल्ली में मानसून मेहरबान रहेगा। ऐसे में बारिश की फुहारें रुक-रुक कर लोगों को भिगोती रहेंगी। हालांकि, शुरुआती दिन गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। ऐसे में सोमवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 33 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा
लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज और आया नगर में 34.8 और पालम में 33.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27, रिज में 28.5 और लोधी रोड में 27.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, मौसम विभाग के मुताबिक रविवार शाम 5:30 बजे नजफगढ़ में 19, लोधी रोड में 1.5, मानक वेधशाला सफदरजंग में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed