फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather News Meteorological Department issued yellow alert for cold wave from January 1 to 2

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में छाया रहा कोहरा, नए साल से लौटने वाली है कड़ाके की ठंड

Fri, 30 Dec 2022 07:29 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 30 Dec 2022 07:29 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। चार जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 

विज्ञापन
Delhi Weather News Meteorological Department issued yellow alert for cold wave from January 1 to 2
कोहरे से ढंका अक्षरधाम के पास यमुना खादर का हिस्सा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी की ठिठुरन कई दिनों से बनी हुई है। गुरुवार को नम हवा के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में ठंड से थोड़ी राहत मिली। इस कारण से दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और सर्दी में भी गर्मी का अहसास हुआ। वहीं, शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा नजर आया। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है।

विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते कई दिनों से न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे और अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास चल रहा था। इस कारण से दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, लेकिन बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और ठंड से राहत मिली। 

ये भी पढ़ें: -Weather Update: पंजाब का रूपनगर, हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा, कड़ाके की ठंड का दौर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 23.7 और न्यूनतम तापमान 8.4, गाजियाबाद में 19.9 और न्यूनतम तापमान 10.2 दर्ज हुआ। दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होनी शुरू होगी। चार जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

वहीं विभाग ने एक से दो जनवरी को शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में यह शीत लहर होगी, जिसका असर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed