फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Severe cold continues in Haryana and Punjab

Weather Update: पंजाब का रूपनगर, हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा, कड़ाके की ठंड का दौर जारी

Fri, 30 Dec 2022 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 12:06 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से पंजाब में बारिश की संभावना है। बारिश का मौसम रविवार तक रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए खाद से कम नहीं है।

विज्ञापन
Severe cold continues in Haryana and Punjab
गुरुवार को रेवाड़ी में छाए बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। दोनों राज्यों के कई इलाकों में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में कोहरा भी छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता कम हो गई। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पंजाब के रूपनगर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


हरियाणा में करनाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 6.4 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 8.1 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जालंधर: बारिश की बूंदों ने कोहरे की चादर हटाई
जालंधर में वीवार को पूर्वानुमान से पहले ही दोपहर में हुई बूंदाबांदी ने शहर को कोहरे की चादर से मुक्त किया तो वहीं सूखी ठंड से भी राहत मिली है। आसमान में बादल छाए रहने से धुंध भी कम होगी। धुंध की चादर में लिपटे शहर में बूंदाबांदी के बाद हवा का स्तर ठीक हुआ है और एक्यूआई ढाई सौ से तीन सौ के बीच दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों 400 के करीब था। बारिश के कारण सर्द हवाएं तेज हो गई हैं, जिससे ठंड और बढ़ने वाली है। बाहर काम करने वाले लोग सर्दी से अपने आप को बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। बूंदाबांदी के बाद आसमान में कोहरा भी छाना शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही रात को घनी धुंध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से पंजाब में बारिश की संभावना है। बारिश का मौसम रविवार तक रहने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए खाद से कम नहीं है, क्योंकि गेहूं के लिए कोहरे के साथ-साथ बारिश बहुत जरूरी थी। गुरुवार से शुरू हुई बूंदाबांदी ने किसानों को भी काफी राहत दी है। अब आगे भी तीन दिन बारिश के आसार से किसानों की चिंता दूर हो गई है। किसानों का कहना है कि सीजन की यह बारिश उनके लिए फायदेमंद साबित होगी। वहीं डॉक्टरों ने लोगों को बारिश के कारण मौसम में होने वाले बदलाव के बाद ठंड से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा कमरे बंद कर अंगीठी न जलाने की हिदायत दी है।


बठिंडा: रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद चली हवाओं से ठंड बढ़ी
सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद चली हवाओं से एकदम ठंड बढ़ गई। हालांकि सुबह के समय थोड़ी बहुत धूप निकलने से लोगों ने ठंड से राहत जरूर महसूस की थी लेकिन दोपहर के समय हुई हल्की बारिश के बाद चली हवाओं से ठंड फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री तक दर्ज किया गया। मंगलवार सबसे ज्यादा ठंडा दिन रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री दर्ज किया गया था। पूरे दिसंबर माह की बात की जाए तो मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 1 से 9 डिग्री तक दर्ज किया है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से 2 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed