फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi weather news coldest Christmas day since 2014 yellow alert for Monday

Delhi Weather News: ठंड से ठिठुरी दिल्ली, 2014 के बाद सबसे ठंडा रहा क्रिसमस का दिन, आज के लिए येलो अलर्ट

Mon, 26 Dec 2022 06:41 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 06:41 AM IST
सार

प्रादेशिक पूर्वानुमान मौसम केंद्र के अनुसार दिल्ली में 31 दिसंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
delhi weather news coldest Christmas day since 2014 yellow alert for Monday
दिल्ली में बढ़ी सर्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी व उत्तर-पश्चिम से चल रही ठंडी हवा ने दिल्ली में ठंड और बढ़ा दी है। रविवार को क्रिसमस का दिन साल 2014 के बाद सबसे ठंडा दिन रहा। अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 दिसंबर 2020 के बाद दिल्ली सबसे ठंडी रही। रविवार को दिन में चली सतही ठंडी हवा के कारण लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। 

विज्ञापन

दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उससे ज्यादा राहत नहीं मिली। प्रादेशिक पूर्वानुमान मौसम केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले क्रिसमस के दिन साल 2014 में अधिकतम तापमान 16 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया था। सर्द दिन की बात करें तो साल 2020 में 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

केंद्र के अनुसार दिल्ली में अभी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है। सोमवार को भी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर रखा है। उम्मीद है कि अधिकतम तापमान में कुछ बढ़त होगी, जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट की आशंका है। वहीं सोमवार को भी शीतलहर चलेगी। 

केंद्र के अनुसार दिल्ली में 31 दिसंबर तक सुबह के समय धुंध छाए रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में बढ़ कर 20 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़त हो सकती है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में दोपहर के समय हल्की धूप खिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed