{"_id":"680c124b388e7f68600820c3","slug":"delhi-weather-heat-waves-will-continue-today-as-well-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather : आज भी झेलने पड़ेंगे लू के थपेड़े, पारा जा सकता है 42 तक; अगले सप्ताह मिल सकती है मामूली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather : आज भी झेलने पड़ेंगे लू के थपेड़े, पारा जा सकता है 42 तक; अगले सप्ताह मिल सकती है मामूली राहत
Sat, 26 Apr 2025 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Apr 2025 04:23 AM IST
सार
मौसम विभाग ने शनिवार को भी लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही अगले सप्ताह के मध्य में लू और गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में लू से परेशान दिखे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने और लू चलने की संभावना जताई है। साथ ही अगले सप्ताह के मध्य में लू और गर्मी से मामूली राहत मिल सकती है। राजधानी में शुक्रवार को सूरज ने आग बरसाई और दिन भर लू के थपेड़े लगे। 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कल दिल्ली में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक 41.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 कम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.2 और 21 अप्रैल को 41.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह से शुक्रवार को जो तापमान दर्ज हुआ वह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है।
विज्ञापन
उत्तरी पहाड़ों में एक पश्चिमी विक्षोभ गुजरा है लेकिन यह कमजोर है। इस कारण से एक से दो दिन में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादल भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे तापमान में खास कमी नहीं आएगी।
Summer Food: आपको लू से बचाकर रखेंगी खाने की ये चीजें, आज से ही करें डाइट में शामिल
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह के मध्य में गर्मी और लू से राहत मिल सकती है। वहीं मई के शुरुआती सप्ताह में भी बारिश के आसार है जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन