फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather forecast Heatwave will continue in Delhi and adjoining areas for next three days hindi news

जारी रहेगी गर्मी की मार: दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक चलेगी लू, जानें कैसा रहेगा मौसम

Sun, 01 May 2022 12:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 01 May 2022 12:17 PM IST
सार

रविवार को आईएमडी बुलेटिन में कहा गया कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। वहीं पिछले 72 सालों में दिल्ली में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान का मासिक औसत 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Delhi weather forecast Heatwave will continue in Delhi and adjoining areas for next three days hindi news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार दिल्ली में लू चलने की वजह से रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

विज्ञापन


गर्मी की मार से सभी लोग लोग परेशान है। अप्रैल माह में ही भीषण गर्मी ने राजधानी में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। वहीं रविवार को आईएमडी बुलेटिन में कहा गया कि अगले तीन दिनों तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव(लू) की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है, जबकि दिल्ली-हरियाणा व चंडीगढ़ में दो से चार मई के बीच धूल भरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन


72 सालों में दूसरा सबसे गर्म रहा अप्रैल
आईएमडी के अनुसार पिछले 72 सालों में दिल्ली में दूसरा सबसे गर्म अप्रैल दर्ज किया गया। जिसमें अधिकतम तापमान का मासिक औसत 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अप्रैल में शहर का सामान्य मासिक औसत तापमान 36.30 डिग्री सेल्सियस रहता है। इससे पहले 2010 में दिल्ली में अधिकतम तापमान का मासिक औसत 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed