फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Weather Forecast Clouds did not rain even after rain alert

Delhi Weather Forecast: बारिश के अलर्ट के बाद भी नहीं बरसे मेघ, बादलों के बीच छिपा रहा सूरज, जानें पूर्वानुमान

Tue, 28 Oct 2025 08:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Oct 2025 08:41 PM IST
सार

लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे है। मंगलवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। पढ़ें आगे कैसा रहेगा मौसम।

विज्ञापन
Delhi Weather Forecast Clouds did not rain even after rain alert
Delhi Weather Forecast - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर नहीं आ रहा है, जहां मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन बारिश का अनुमान जताया था। वह फिसड्डी साबित हुआ है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी आसमान में बादल तो छाए, लेकिन वह बरसे नहीं। पूरे दिन मेघों के बीच सूरज छिपा रहा। ऐसे में लोगों को दिन के समय भी सुबह वाली हल्की ठंड का अहसास हुआ।

विज्ञापन

 

इस दौरान अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक रहा। साथ ही, आद्रता का स्तर 91 से 63 फीसदी रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी। ऐसे में न्यूनतम पारा 15 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बदल रहे मौसम के बीच अब सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। एसी और कूलर के बाद अब पंखे भी बंद होने लगे है। मंगलवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड और पालम में 19.2 और आया नगर में न्यूनतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, दोपहर तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। सुबह के समय धुंध व हल्का कोहरा छाया रहेगा। इस दौरा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा लगभग 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर घूम रही है। इसे चक्रवाती परिसंचरण कहा जाता है। इसके साथ ही मध्य ऊंचाई वाली पश्चिमी हवाओं में एक विशेष घुमावदार पैटर्न बन गया है, जिसे पश्चिमी विक्षोभ कहते हैं। यह लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद है।

30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक छाएगी धुंध
मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्तूबर को सुबह धुंध और हल्का कोहरा रहेगा। आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन का तापमान 29-31 और रात का 17-19 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा सुबह दक्षिण-पूर्व की ओर 5-10 किमी प्रति घंटा चलेगी। वहीं, 31 अक्तूबर को सुबह धुंध रहेगी। आकाश में आंशिक बादल रहेंगे, दोपहर तक बादल अधिक छा सकते हैं। इस दौरान दिन का तापमान 30-32 और रात का 18-20 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

इसके अलावा, 1 नवंबर को सुबह आसमान साफ रहेगा और हल्की धुंध रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान 30-32 और रात का 16-18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा की गति 5-15 किमी रह सकती है। 2 और 3 नवंबर को सुबह आसमान साफ रहेगा और हल्की धुंध रहेगी। दिन का तापमान 29-31 और रात का 16-18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा की गति 0-15 किमी रह सकती है।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed