फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather became pleasant due to rain Meteorological Department issued yellow alert for Saturday

Weather Alert : बारिश और तेज हवा से दिल्ली का मौसम हुआ खुशनुमा, आज भी बरसेंगे बदरा; यलो अलर्ट जारी

Sat, 07 Sep 2024 03:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Sep 2024 03:16 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Delhi weather became pleasant due to rain Meteorological Department issued yellow alert for Saturday
दिल्ली में शनिवार को भी बारिश के आसार - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम को तेज हवा चलने के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। साथ ही, हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। इससे अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, कई इलाकों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। लेकिन, दोपहर में धूप निकलने के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। इसके बाद शाम को बारिश हुई। इससे कई लोगों ने राहत की सांस लेते हुए बारिश का लुत्फ उठाया। हवा में हल्की ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 100 फीसदी से 79 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी हुई बारिश
आया नगर------1.2 मिमी
पीतमपुरा--------1.0 मिमी
लोधी रोड-------0.1 मिमी
रिज-----------बारिश ट्रेस
पालम----------बारिश ट्रेस
 
विज्ञापन

बारिश के बाद तापमान में आई कमी
बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। ऐसे में बारिश होने से तापमान में कमी आई है। आया नगर में अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस, रिज में 31.9, लोधी रोड में 31.4 और पालम में 31.3 डिग्री रिकॉर्ड किया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

लोग ले रहे हैं साफ हवा में सांस
दिल्ली के लोग लगातार साफ हवा में सांस ले रहे हैं। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 94 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद और गुरुग्राम की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 74 दर्ज किया गया। नोएडा में 81, ग्रेटर नोएडा में 120 व गाजियाबाद में 98 एक्यूआई रहा।

शुक्रवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान---32.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----23.4 डिग्री सेल्सियस

शनिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान---32 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----24 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed