फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Walkathon organized at India Gate during Nasha Mukt Bharat Pakhwarat, courtesy Delhi Police

Delhi : 'नशा मुक्त भारत पखवाड़ा' के दौरान इंडिया गेट पर वॉकथॉन का आयोजन, सौजन्य दिल्ली पुलिस

Mon, 24 Jun 2024 03:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Jun 2024 03:21 AM IST
सार

दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त एसके गौतम और विशिष्ट अतिथियों ने इंडिया गेट पर वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। वॉकथॉन में करीब 6000 लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Delhi: Walkathon organized at India Gate during Nasha Mukt Bharat Pakhwarat, courtesy Delhi Police
वॉकथॉन में मौजूद अभिनेता रणविजय - फोटो : ANI

विस्तार

 नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत रविवार सुबह दिल्ली पुलिस ने आदर्श वाक्य ‘जिंदगी को कहें हां, नशे को ना’, के साथ वॉकथॉन का आयोजन किया। इंडिया गेट से कर्तव्य पथ थाने तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें अभिनेता रणविजय सिंह मुख्य अतिथि रहे। इनके अलावा फिटनेस विशेषज्ञ व स्वच्छता अभियान प्रतिनिधि अंकित बंयापुरिया, द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त क्रिकेट कोच संजय भारद्वाज, राष्ट्रीय एथलीट मनोज के अलावा देश के विभिन्न जगहों से आए लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त एसके गौतम और विशिष्ट अतिथियों ने इंडिया गेट पर वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाई। वॉकथॉन में करीब 6000 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें पुलिस और आम लोग शामिल थे। इन्हें नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में वर्तमान पीढ़ी के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए बुलेटिन बोर्ड, पोस्टर और बैनर प्रदर्शित किए गए। 
विज्ञापन


 वॉकथॉन के शामिल प्रतिभागियों को क्यूआर कोड वाला ई-सर्टिफिकेट भी जारी किए गए। कार्यक्रम का समापन कर्तव्यपथ पुलिस स्टेशन पर हुआ। नशा मुक्त भारत पखवाड़े की शुरुआत 12 जून को लाल किला से की गई थी। विशेष पुलिस आयुक्त शालिनी सिंह, ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया और विश्वस्तरीय कुश्ती खिलाड़ी सरिता मोर ने दिल्ली पुलिस के जन संपर्क वाहन को यहां से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed