IPL : अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम दिल्ली बनाम राजस्थान मैच, ट्रैफिक एडवायजरी जारी; इधर आने से बचें
आम जनता की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेडियम के अंदर और आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली गेट स्थित अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला मैदान) में बुधवार 16 अप्रैल को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग-2025 के तहत दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से रात 11.30 बजे तक चलेगा।
आम जनता की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेडियम के अंदर और आसपास कुछ यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाएंगे। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त (ट्रैफिक) सत्यबीर कटारा ने लोगों से आग्रह किया है कि शाम 5.30 बजे से रात 12.00 बजे के बीच सड़क पर भीड़ होने की संभावना है, ऐसे में लोग इस समय के दौरान स्टेडियम की तरफ आने से बचें।
DC vs RR Playing 11: वापसी करने पर होंगी दिल्ली और राजस्थान की नजरें, शानदार पारी के बाद करुण को मिलेगा मौका?
यातायात परिवर्तन व प्रतिबंध : बहादुरशाह जफर मार्ग और जेएलएन मार्ग पर मार्ग परिवर्तन रहेगा। वहीं, दरियागंज से बहादुरशाह जफर मार्ग तक, गुरु नानक चौक से आसफ अली रोड तक। इन मार्गों पर भारी वाहनों और बसों की अनुमति नहीं होगी
इस समय इन सड़कों से बचें : पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि मैच के दिन शाम 5.30 बजे से रात 12 बजे तक जेएलएन मार्ग - राजघाट से दिल्ली गेट तक कमला मार्केट गोल चक्कर तक (दोनों कैरिजवे), आसफ अली रोड - तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट तक, बहादुरशाह जफर मार्ग - दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक तक (दोनों कैरिजवे) बचें।
पुलिस ने लोगों से की अपील, सार्वजनिक परिवहन सेवा का इस्तेमाल करें : पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
स्टेडियम में ऐसे करें प्रवेश
- गेट नंबर 1 से 8 - स्टेडियम के दक्षिणी ओर स्थित बहादुरशाह जफर मार्ग से प्रवेश करें।
- गेट नंबर 10 से 15 - पूर्वी ओर स्थित अंबेडकर बस टर्मिनल के बगल में जेएलएन मार्ग से प्रवेश करें।
- गेट नंबर 16 से 18 - पश्चिमी ओर स्थित पेट्रोल पंप के पास बहादुरशाह जफर मार्ग से प्रवेश करें।
सामान्य वाहनों की पार्किंग
बहादुरशाह जफर मार्ग, जेएलएन मार्ग और राजघाट से आईपी फ्लाईओवर (दोनों कैरिजवे) तक मैच के दिन किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इन क्षेत्रों में पार्क किए गए वाहनों को टो कर ले जाया जाएगा और कानून के अनुसार मुकदमा चलाया जाएगा।
मुफ्त पार्किंग और पार्क एंड राइड सुविधा यहां ये मिलेगी
माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड, वेलोड्रोम रोड, शटल सेवा इन पार्किंग स्थलों से स्टेडियम तक संचालित होगी। यह सेवा मैच से 2 घंटे पहले शुरू होती है और मैच खत्म होने के बाद 1 घंटे तक जारी रहती है।
- एप आधारित टैक्सी पिक और ड्रॉप पॉइंट्स एप आधारित टैक्सियों का उपयोग करने वाले दर्शकों को पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ के लिए आईपी फ्लाईओवर और राजघाट क्रॉसिंग के बीच रिंग रोड पर सर्विस लेन का उपयोग करना चाहिए। गेट नंबर 2 - मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, बीएसजेड मार्ग पर (आईटीओ से दिल्ली गेट कैरिजवे) और राजघाट चौक।