फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi voted twice against the opinion of the country's voters.

लोकसभा चुनाव : दिल्ली ने दो बार देश के मतदाताओं की राय के विपरीत किया मतदान, तब केंद्र में बनी कांग्रेस सरकार

Thu, 16 May 2024 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 May 2024 05:17 AM IST
सार

दोनों बार देश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया, जबकि दिल्ली में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Delhi voted twice against the opinion of the country's voters.
Demo Pic

विस्तार

दिल्ली के मतदाताओं ने 17 लोकसभा चुनावों में दो बार देश के मतदाताओं की राय के विपरीत मतदान किया। दोनों बार देश की जनता ने कांग्रेस का साथ दिया, जबकि दिल्ली में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


वर्ष 1967 व 1991 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन दिल्ली की जनता ने दोनों ही बार कांग्रेस उम्मीदवारों को करारा झटका दिया। वर्ष 1967 के चुनाव में दिल्ली की सात में से केवल एक ही सीट कांग्रेस जीत सकी थी, जबकि वर्ष 1991 में कांग्रेस के दो उम्मीदवार जीते थे।
विज्ञापन


वर्ष 1952 से लगातार तीन चुनाव में जीत रही कांग्रेस को वर्ष 1967 के लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री चौ. ब्रह्मप्रकाश के बीच हुए टकराव का खामियाजा भुगतना पड़ा था। उस समय चौ. ब्रह्मप्रकाश का दिल्ली में काफी रुतबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे बाहरी दिल्ली से चुनाव जीत गए थे, लेकिन छह सीटों पर कांग्रेस हार गई थी। इन छह सीटों पर उनकी पसंद के उम्मीदवार नहीं थे।वर्ष 1991 में राम मंदिर लहर के बीच कांग्रेस तमाम अनुमानों को झुठलाते हुए केंद्र में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी, लेकिन वह दिल्ली की जनता को राम मंदिर लहर में जाने से नहीं रोक सकी थी।

उस चुनाव में कांग्रेस को वर्ष 1967 की भांति बाहरी दिल्ली के अलावा सदर संसदीय क्षेत्र में ही जीत मिली थी। दिलचस्प बात यह है कि वर्ष 1991 में कांग्रेस की लाज सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर ने बचाई थी। वर्ष 1989 के चुनाव में करारी हार के मद्देनजर कांग्रेस ने वर्ष 1991 के चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीतने की रणनीति बनाई थी।


इस दौरान उसने टिकट बंटवारे में नवंबर 84 के दंगों के आरोपियों की भी परवाह नहीं की थी। इस तरह उसने दो बार से टिकट से वंचित रहने वाले सज्जन कुमार को बाहरी दिल्ली और जगदीश टाइटलर को सदर क्षेत्र से टिकट दिया था। सज्जन को वर्ष 1984 व 1989 में टिकट नहीं दिया गया था। वहीं, टाइटलर को वर्ष 1989 में करारी हार का समाना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed