फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Vote percentage of AAP-Congress increased in Lok Sabha elections

Delhi : लोकसभा चुनाव में आप-कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़ा, लेकिन हार के बावजूद भाजपा को इस मामले में झटका

Fri, 07 Jun 2024 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 05:18 AM IST
सार

वर्ष 2019 के चुनाव की तुलना में इस बार दोनों पार्टियों ने काफी अधिक विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की और अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया। इतना ही नहीं वह भाजपा का मत प्रतिशत कम करने में भी कामयाब हुईं।

विज्ञापन
Delhi: Vote percentage of AAP-Congress increased in Lok Sabha elections
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी समझौता करके भी लोकसभा चुनाव में एक भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकीं। इसके बावजूद भाजपा को दो मामलों में झटका देने में सफल रही। वर्ष 2019 के चुनाव की तुलना में इस बार दोनों पार्टियों ने काफी अधिक विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की और अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाया। इतना ही नहीं, वह भाजपा का मत प्रतिशत कम करने में भी कामयाब हुई।

विज्ञापन


इस बार कांग्रेस के साथ समझौते के तहत आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में चार सीटों पर चुनाव लड़ा। उसने अपने हिस्से की चारों सीटों पर विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल की। आप ने 10 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को पछाड़ने का कार्य किया। जबकि वर्ष 2019 में अकेले चुनाव लड़ने के दौरान आदमी पार्टी सातों लोकसभा क्षेत्रों के तहत आने वाले 70 विधानसभा क्षेत्रों में से एक क्षेत्र में भी जीत नहीं सकी थी। इतना ही नहीं, वह पांच लोकसभा क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर रही थी और दो लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान तक पहुंच सकी थी। वह मत प्रतिशत के मामले में कांग्रेस से पिछड़ गई थी।
विज्ञापन

उधर, इस बार कांग्रेस ने समझौते के तहत तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ा। उसने तीनों लोकसभा क्षेत्रों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में से आठ क्षेत्र में भाजपा से अधिक मत प्राप्त किए। उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में तो उसने 10 में से चार विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई। वहीं, वर्ष 2019 में सातों सीटों पर चुनाव लड़ी कांग्रेस मात्र पांच विधानसभा क्षेत्रों में ही जीत हासिल कर पाई थी। उसने इस बार की तरह पिछली बार भी चांदनी चौक क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त मिली थी। कांग्रेस वर्ष 2019 के चुनाव में पांच लोकसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रही थी और वह दो लोकसभा क्षेत्रों में तीसरे स्थान पर पिछ़ड़ गई थी। कांग्रेस मत प्रतिशत के मामले में आम आदमी पार्टी से आगे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मामले में आप, दूसरे में कांग्रेस रही आगे
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अलग-अलग मामले में एक-दूसरे से आगे रही। तीन लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने आठ विधानसभा क्षेत्राें में बढ़त ली और इस मामले में कांग्रेस का 26.66 प्रतिशत रहा। जबकि आम आदमी पार्टी चार लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ी और इन क्षेत्रों में उसने 10 विधानसभा क्षेत्र में बढ़त ली। बढ़त के मामले में उसका आंकड़ा 25 प्रतिशत रहा। वहीं मत प्रतिशत के मामले में कांग्रेस से आम आदमी पार्टी आगे रही। कांग्रेस का मत प्रतिशत 42.36 रहा, जबकि आम आदमी पार्टी ने 43.87 प्रतिशत प्राप्त किए।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के विधानसभा क्षेत्रों में जीत का ब्योरा
क्षेत्र/ भाजपा आप कांग्रेस

  • चांदनी चौक 07 --- 03
  • उत्तर पूर्वी 06 --- 04
  • पूर्वी दिल्ली 08 ---02
  • नई दिल्ली  07 ---03 
  • उत्तर पश्चिमी 09 --- 01
  • पश्चिमी दिल्ली 08 ---02
  • दक्षिण दिल्ली 07 ---03
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed