फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: VMS Screens to Make Commuting Easier, Provide Updates on Traffic Jams

Delhi: वीएमएस स्क्रीन सफर को बनाएगी आसान, जाम के बारे में बताएगी; दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने किया नया इंतजाम

Thu, 02 Apr 2026 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 Apr 2026 03:16 AM IST
सार

इन स्क्रीन पर मार्ग पर आगे लगे जाम व अन्य परेशानी आदि के बारे ताजा जानकारी उपलब्ध होगी। इसे देखकर अगर आप आगे का सफर तय करेंगे तो जाम में फंसने से बच कर अपना समय और ईंधन दोनों बचा सकेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज ऐसा कदम उठाने वाली पहली पुलिस है।

विज्ञापन
Delhi: VMS Screens to Make Commuting Easier, Provide Updates on Traffic Jams
दिल्ली यातायात पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट के पास लगाई वीएमएस स्क्रीन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप आईजीआई एयरपोर्ट या आसपास जा रहे हैं तो आगे लगे वेरिएबल मैसेजिंग सिस्टम (वीएमएस) स्क्रीन देखिए और जाम में फंसने से बचिए। इन स्क्रीन पर मार्ग पर आगे लगे जाम व अन्य परेशानी आदि के बारे ताजा जानकारी उपलब्ध होगी। इसे देखकर अगर आप आगे का सफर तय करेंगे तो जाम में फंसने से बच कर अपना समय और ईंधन दोनों बचा सकेंगे। दिल्ली यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज ऐसा कदम उठाने वाली पहली पुलिस है।

विज्ञापन


यातायात पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि यातायात पुलिस ने डायल के सहयोग से शुरुआती चरण में तीन प्रमुख स्थानों पर 3 मोबाइल वेरिएबल मैसेजिंग सिस्टम (वीएमएस) लगाए गए हैं। इन इलेक्ट्रॉनिक साइनबोर्ड का प्रभावी ढंग से उपयोग करके ट्रैफिक से जुड़ी ताज़ा जानकारी, सड़क सुरक्षा सलाह, इंतजार का समय और ट्रैफिक के प्रवाह के बारे में जागरूकता संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। यह डायनामिक डिस्प्ले सिस्टम सड़क उपयोगकर्ताओं को काफी राहत देगा। वाहन चालक आगे के मार्ग के बारे में स्क्रीन से अपडेट ले सकेंगे। इस तरह वह जाम में फंसने से बच जाएंगे। माना जा रहा है कि यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार होता है।
विज्ञापन


दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये दिल्ली में जगह-जगह वीएमएस स्क्रीन लगाना इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएम) का एक हिस्सा है। मगर ये अभी तक साकार नहीं हो सका है, मगर नई दिल्ली रेंज पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने ये अनूठी पहल कर ये कदम उठाया है। दिल्ली यातायात पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीएमएस जल्द ही दिल्ली में जगह-जगह लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उठाए जा रहे हैं विशेष कदम
पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट सर्कल की ट्रैफिक यूनिट ने सड़क सुरक्षा बढ़ाने, गाड़ियों की आवाजाही को सुचारू बनाने और अपने अधिकार क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के खिलाफ एनफोर्समेंट मज़बूत करने के लिए कई उपाय किए हैं।

आरएलवीडी कैमरे लगाए जा रहे
यातायात सिग्नलों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए एनएसजी रेड लाइट जंक्शन पर रेड लाइट उल्लंघन का पता लगाने वाले (आरएलवीडी) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे लाल सिग्नल के दौरान स्टॉप लाइन पार करने वाली गाड़ियों का अपने आप पता लगा लेते हैं। उल्लंघन करने वालों पर इलेक्ट्रॉनिक रूप से मुकदमा चलाया जाता है।

अतिक्रमण हटाया
यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए गैर-वेंडिंग क्षेत्रों से 61 रेहड़ियों (सड़क विक्रेताओं) को हटाया गया है। इससे वाहन मार्गों पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुक जाते थे। इससे जाम लगता है और कई बार दुर्घटना की संभावना बन जाती थी।


इतनी बड़ी होंगी स्क्रीन
पुलिस उपायुक्त शोभित सक्सेना ने बताया कि वीएमएस स्क्रीन चार फुट वाई छह फुट की होगी। इन्हें जाम व अन्य परेशानी वाली जगह से कट या 100 मीटर पहले लगाया गया है। शुरुआती चरण में तीन स्क्रीन आईजीआई एयरपोर्ट के आसपास लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed