फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : Viral fever outbreak, cough syrup missing from government hospitals

Delhi : मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार का प्रकोप, सरकारी अस्पतालों से कफ सिरप गायब

Sun, 23 Feb 2025 03:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा राकेश शर्मा
राकेश शर्मा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 03:01 AM IST
सार

दिल्ली के करीब हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति इससे पीड़ित हैं। लंबे समय तक बुखार के साथ गले में दर्द, कफ बनना, खून के साथ कफ आना, गले में जकड़न सहित दूसरी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Delhi : Viral fever outbreak, cough syrup missing from government hospitals
demo

विस्तार

मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार तेजी से बढ़ा है। दिल्ली के करीब हर परिवार में कोई न कोई व्यक्ति इससे पीड़ित हैं। लंबे समय तक बुखार के साथ गले में दर्द, कफ बनना, खून के साथ कफ आना, गले में जकड़न सहित दूसरी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


लेकिन ऐसी समस्या के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कफ सिरप गायब दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नहीं हैं। मरीजों को बाजार से कफ सिरप खरीदकर लेनी पड़ रही हैं। मरीजों की माने तो दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल लोकनायक में पिछले एक माह से मरीज कफ सिरप को लेकर परेशान हैं। इसके अलावा दिल्ली सचिवालय की डिस्पेंसरी सहित दूसरी जगहों पर भी यह दवा नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार को अस्पताल का दौरा करने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह पश्चिमी दिल्ली के जाफरपुर स्थित राव तुला राम अस्पताल पहुंचे। यहां भी स्वास्थ्य मंत्री के सामने कफ सिरप की कमी का मामला सामने आया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि दवाओं के अभाव में विकल्प बनाकर दिया जा रहा है। हालांकि यह भी कहना है कि कफ सिरप के अलावा दूसरी कई दवाओं का स्टॉक भी पर्याप्त नहीं मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल दिल्ली सरकार के 38 अस्पताल हैं। इनमें से कुछ विशेष अस्पताल हैं जिसमें सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं मिलती हैं। जबकि अन्य अस्पताल में दूसरी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं। लेकिन इन अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ कमी, जांच में इस्तेमाल होने वाली मशीन खराब होने, समय पर दवाओं का स्टॉक न मिलने के कारण मरीजों को निजी व दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। 

कैंसर जांच नहीं  
पूर्वी दिल्ली में दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान को विकसित किया गया, लेकिन यहां कई प्रमुख जांच नहीं हो रही हैं। इसके अलावा अस्पताल में कई विभाग में  फैकल्टी ही नहीं हैं जिस कारण उन मरीजों को एम्स या सफदरजंग अस्पताल रेफर करना पड़ता हैं। 


मौसम में बदलाव, प्रदूषण स्तर में बढ़त, रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने, एंटीबायोटिक के बड़े इस्तेमाल सहित दूसरे कारण से वायरल बुखार मजबूत हुआ है। यह मरीजों में लंबे समय तक रह रहा है। बिना सलाह  कोई दवा न लें। इससे समस्या गंभीर हो सकती हैं।
-डॉ. नीरज निश्चल, एम्स के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में काफी कमियां हैं, इन्हें दूर करने की दिशा में तेजी से काम किया जाएगा।  
-डॉ. पंकज कुमार, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed