फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence Sudamapuri a religious monument set on fire people say never saw type of violence

दिल्लीः सुदामापुरी में धार्मिक स्थल को किया आग के हवाले, लोग बोले- आज तक नहीं देखे ऐसे हालात

Tue, 25 Feb 2020 05:21 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Feb 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Delhi Violence Sudamapuri a religious monument set on fire people say never saw type of violence
दिल्ली हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा से सटे सुदामापुरी इलाके में सुबह से ही स्थिति तनावपूर्ण है। ऐसे में सूचना है कि दोपहर ढाई बजे इलाके में स्थिति तब और भी तनावपूर्ण हो गई जब कुछ लोगों ने एक धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही विशेष समुदाय के लोगों की दुकानों का सामान भी निकाल कर जलाया गया।

विज्ञापन


इसको देखते हुए इलाके में बेहद चिंताजनक स्थिति बनी हुई है। वहीं, लोग भी दहशत में हैं। शुरुआत में हिंसा के दौरान धार्मिक स्थल में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की कोशिश की जिसके बाद मौका मिलते ही उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद से इलाके में अशांति और बढ़ गई। हालांकि, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को काबू करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उपद्रवी रुक-रुककर हिंसा भड़का रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा आज तक नहीं देखे ऐसे हालात

सुदामापुरी इलाके में रुक-रुककर उपद्रवियों द्वारा हिंसा भड़काने का दौर चल रहा है। इलाके में कुछ बाहर के लोग भी आकर उपद्रव मचा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में कभी भी इस प्रकार के हालात देखने को नहीं मिले थे। सभी धर्मों के लोग आपस में भाईचारे के साथ रहते हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed