फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi violence: Shabana and Shahnawaz nikah in relief camp of Mustafabad

दिल्ली हिंसाः राहत कैंप में हुआ शबीना और शाहनवाज का निकाह, छलकी अन्य पीड़ितों की आंखें

Fri, 13 Mar 2020 09:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Mar 2020 09:10 PM IST
सार

-हिंसा पीड़ितों के शिविर में भीगी पलकों के साथ हुई विदाई
-अप्रैल माह में होना था निकाह, दंगाइयों ने लूटा घर

विज्ञापन
Delhi violence: Shabana and Shahnawaz nikah in relief camp of Mustafabad
शबीना और शाहनवाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंसा से प्रभावित मुस्तफाबाद इलाके में स्थित ईदगाह के शिविर में तनावपूर्ण माहौल के बीच शुक्रवार को भीगी पलकों के साथ जब एक युवती की विदाई हुई तो कैंप में मौजूद अन्य पीड़ितों की भी आंखें झलक उठीं। हिंसा पीड़ित शबीना से निकाह करने मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले शहनवाज पहुंचे। निकाह की सभी पारंपरिक रस्में शिविर में हुई जिसके बाद शबीना को ब्याहकर शहनवाज ले गए।  

विज्ञापन


शबीना की बहन सोनी ने बताया कि कुछ माह पहले ही बहन का निकाह मुरादाबाद के रहने वाले शहनवाज से तय हुआ था। ऐसे में इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। आगामी अप्रैल माह में निकाह करने पर दोनों परिवारों में रजामंदी हुई थी, लेकिन हिंसा के कारण निकाह को टालना पड़ा। ऐसे में अब जब हालात सामान्य हो रहे हैं तो परिजनों ने निकाह करने का निश्चय किया। इस दौरान लड़के वालों से बात कर एक बार फिर निकाह की तारीख तय की और शुक्रवार को निकाह हुआ। 
विज्ञापन


कैंप सहित आसपास के लोगों ने पहुंचकर दिया आशीर्वाद
निकाह के दौरान कैंप में मौजूद पीड़ित समेत आस-पास के लोगों ने पहुंचकर शबीना का नकद राशि व अन्य सामान के रूप में अपना आशीर्वाद दिया। शबीना के परीजनों ने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि बेटी के निकाह में इतनी अधिक संख्या में लोग आशीर्वाद देने के लिए पहुंचेंगे। सभी लोगों ने यहां पहुंचकर बेटी के प्रति प्रेम व्यक्त किया है। इसमें कई लोग ऐसे थे जो अपनी मर्जी से बेटी को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाह का जोड़ा भी लूट ले गए दंगाई
निकाह के लिए लड़के वालों ने जो जोड़ा तैयार कर लड़की वालों को दिया था, दंगाई लूटपाट के दौरान उसे भी लूट कर ले गए। परिजनों ने बताया कि निकाह के लिए जेवर समेत कपड़े तैयार करवाए थे, लेकिन हिंसा के दौरान दंगाई पूरा समान लूट ले गए। इस वजह से कुछ रुपयों का बंदोबस्त कर बेटी का निकाह किया है।  

वक्फ बोर्ड ने एक लाख रुपये देकर की मदद
वक्फ बोर्ड के सदस्य इमरान ने बताया कि चूंकि, हिंसा में पीड़िता का पूरा सामान लूट गया था। जिसके बाद परिजनों के पास निकाह करने के लिए भी जमा राशि नहीं बची थी। इसे देखते हुए वक्फ बोर्ड की ओर से पीड़िता के परिजनों को एक लाख रुपये मदद के तौर पर दी गई है। इसके साथ ही खाने पीने की भी व्यवस्था की गई। 


एक ही दिन होना था दोनों बहनों का निकाह
शबीना की बहन सोनी ने बताया कि हिंसा से पहले शबीना व सोनी दोनो बहनों का निकाह 15 अप्रैल को ही होना था। इसके लिए पूरी तैयारी थी, लेकिन हिंसा के कारण हुए नुकसान को देखते हुए अभी एक बहन का ही निकाह किया जा रहा है। हालात बेहतर होने पर दूसरी बहन की भी डोली उठेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed