दिल्ली हिंसा : अबतक 123 एफआईआर दर्ज, 630 लोग गिरफ्तार, मरने वालों की संख्या 42 हुई
दिल्ली हिंसा में मृतकों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 42 पहुंच गई। धुएं का गुबार छंटने के बाद शहर में तीन दशक के सबसे बुरे हिंसा से हुआ वास्तविक नुकसान अब सामने आ रहा है। वहीं आशंकाओं के बीच लोग काम के लिए घरों से बाहर निकलते दिखे और हिंसा प्रभावित इलाकों में कुछ दुकानें एवं अन्य प्रतिष्ठान भी खुले। निगम कर्मी जहां चार दिन की हिंसा के बाद उत्तर-पूर्व दिल्ली की सड़कों एवं गलियों से पत्थर, कांच के टुकड़े और मलबे साफ करते दिखे वहीं कुछ दुकानदार अपनी जली हुई और टूटी-फूटी दुकानों का मायूसी से मुआयना करते नजर आए। पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के कर्मी मस्जिदों में जुमे की नमाज के मद्देनजर सख्त चौकसी बरतते नजर आए। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
ताहिर हुसैन के खिलाफ वकील ने की शिकायत
सुप्रीम कोर्ट के वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस के पास एफआईआर के लिए शिकायत दर्ज कराई है और जल्द से जल्द नगरपालिका पार्षद ताहिर हुसैन की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।123 एफआईआर दर्ज, 630 लोग गिरफ्तार
एमएस रंधावा, पीआरओ, दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 123 एफआईआर दर्ज की हैं, लगभग 630 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 25 एफआईआर हथियार के संबंध में दर्ज की गई हैं।MS Randhawa, Delhi Police PRO: We have registered 123 FIRs so far, around 630 people have been arrested detained/arrested. #DelhiViolence pic.twitter.com/omxbh0uZ5E
— ANI (@ANI) February 28, 2020
दीपक दहिया का बयान
दीपक दहिया, पुलिसकर्मी जिनपर शाहरुख (मौजपुर में गोली चलाने वाला शख्स) ने बंदूक तानी थी। उन्होंने कहा कि मैंने उसे अपनी ओर भागते हुए देखा, मैंने अपनी छड़ी दिखाकर उसे डराने की कोशिश की। वह विचलित हो गया और सड़क की दूसरी तरफ एक राउंड गोली चलाई और वहां से भाग गया।Deepak Dahiya, policeman at whom Shahrukh (man who opened fire in Maujpur) had pointed gun: I saw him running towards me, I tried to scare him by showing my stick. He got distracted and fired 1 round of bullets towards the opposite road and fled from there. #DelhiViolence pic.twitter.com/m98WB48evH
— ANI (@ANI) February 28, 2020
कांग्रेस पार्टी का दल गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचा
Congress leaders Mukul Wasnik, Tariq Anwar, Sushmita Dev and Shaktisinh Gohil arrive at Guru Teg Bahadur (GTB) Hospital to meet people who were injured in the #NortheastDelhi violence. pic.twitter.com/KmwbiaxaSI
— ANI (@ANI) February 28, 2020
जिनके घर जले, उन्हें मिलेगा 25000 मुआवजा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों के घर पूरी तरह से जल गए हैं या काफी हद तक जले हैं, उन्हें कल दोपहर से 25,000 रुपये की नकद राशि दी जाएगी। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा 2-3 दिनों के भीतर शेष राशि का मूल्यांकन किया जाएगा और हम उन्हें उनकी शेष राशि जल्द दिलाने का प्रयास करेंगे।Delhi CM: People whose houses are completely burnt down or substantially burnt down will be given on spot ex-gratia of Rs 25,000 cash each from tomorrow afternoon. Balance amount will be assessed within 2-3 days by PWD dept & we'll make an effort to get them their balance cheque. https://t.co/zR0kftRhVC
— ANI (@ANI) February 28, 2020
नौ रेन बसेरे, सामुदायिक केंद्र और भोजन की व्यवस्था
उन्होंने कहा कि हमने नौ रैन बसेरों और स्थानीय सामुदायिक केंद्रों में उन लोगों के लिए रहने की व्यवस्था की है, जिनके घर पूरी तरह से जल गए हैं या जो अपने घर वापस नहीं जा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हम लोगों के लिए अस्थायी टेंट की भी व्यवस्था करेंगे।
Delhi CM Arvind Kejriwal: There are 4 subdivisions there. Normally there would have been 4 SDMs, but now we've appointed 18 SDMs there. They're going among the public and talking to them. We're distributing food on a large scale. #NortheastDelhi pic.twitter.com/1WD8Sh3ae5
— ANI (@ANI) February 28, 2020
Delhi CM: We've made arrangements for accommodation at our 9 Rain Baseras, & local community centers for people whose houses are completely burnt down or those who can't go back to their home. If needed, we'll also arrange temporary tents for people. #NortheastDelhi pic.twitter.com/ZRflUabtRA
— ANI (@ANI) February 28, 2020
35 साल से रह रहा हूं, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा : अशोक शर्मा
सैफी ने कहा कि दंगाईयों ने पेट्रोल बम फेंके और मेरी कार को जला दिया।
Delhi: Shops of Ashok Sharma&Shahrukh Saifi, in #NortheastDelhi's Shiv Vihar were burnt down during violence. Sharma (pic 2) says, "Suffered loss of Rs 1 Cr. I've lived here for 35 yrs but never saw anything like this." Saifi says "They also hurled petrol bombs&burnt down my car" pic.twitter.com/Sbu4mQPcr2
— ANI (@ANI) February 28, 2020
अमित शाह इस्तीफा दें : डॉ. जफरूल इस्लाम
दिल्ली अलपसंख्यक आयोग के अध्यक्ष डॉ. जफरूल इस्लाम ने दिल्ली हिंसा पर कहा कि दिल्ली सरकार ने भी जिम्मेदारी ठीक ढंग से नहीं निभाई है। भले ही सरकार ने मुआवजा दिया है, लेकिन वह बहुत कम है, मुआवजा दो गुना किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि दंगों की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह पर है। उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। डॉ. जफरूल ने आगे कहा कि दंगा पूरी तरह नियोजित इसके लिए बाहर से लोग बुलाए गए थे। ये लोग अपने साथ भारी मात्रा हथियार और पत्थर लाए थे।
दिल्ली हिंसा पर सलमान खुर्शीद का बयान
Salman Khurshid, Congress: I think right now adding to the fire by screaming at each other is frankly not the answer. First responsibility is to bring about human aid and make sure that wherever there is fire, it is doused quickly and effectively as possible. #Delhiviolence pic.twitter.com/tQbuxwEDLG
— ANI (@ANI) February 28, 2020
फॉरेंसिक टीम, अंकित शर्मा की हत्या मामले में चांद बाग पहुंची
फॉरेंसिक टीम उस स्थान का निरीक्षण कर रही है, जहां इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा का शव 26 फरवरी को मिला था। उनका शव उत्तर पूर्व दिल्ली के चांद बाग इलाके में मिला था।Delhi: A Forensic team is inspecting the spot where the body of Intelligence Bureau officer Ankit Sharma was found on 26th February. His body was found in #NortheastDelhi's Chand Bagh area. pic.twitter.com/72ARXfGzEe
— ANI (@ANI) February 28, 2020