फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Violence accused shahnawaz arrested in dilbar negi murder waiter in sweet shop shiv vihar

दिल्ली हिंसाः दिलबर नेगी का हत्यारोपी शाहनवाज गिरफ्तार, दंगाइयों ने काट दिए थे नेगी के दोनों हाथ

Sat, 07 Mar 2020 11:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Mar 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi Violence accused shahnawaz arrested in dilbar negi murder waiter in sweet shop shiv vihar
दिल्ली हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : जी पॉल

दिल्ली हिंसा की जांच कर रही एसआईटी की टीम ने दिलबर नेगी नाम के युवक की हत्या के आरोप में शाहनवाज नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। दिलबर नेगी दिल्ली हिंसा में मारा गया था और इसका शव शिव विहार के अनिल स्वीट हाउस में 26 फरवरी को क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था।

विज्ञापन


गोकुलपुरी थाना पुलिस ने शाहनवाज के खिलाफ आईपीसी की धारा 147/148/149/302/201/436/427 के तहत एफआईआर दर्ज की है। दिलबर नेगी उन लोगों में से है, हिंसा के दौरान जिनकी हत्या सबसे ज्यादा क्रूरता से की गई थी।
विज्ञापन


दिलबर नेगी(22) अनिल स्वीट हाउस में वेटर के रूप में कार्य करता था। दंगाइयों ने अनिल स्वीट हाउस में बुरी तरह तोड़फोड़ कर दी थी। साथ ही उन्होंने दिलबर की हत्या कर उसके दोनों हाथ तक काट दिए थे। दिलबर का शव 26 फरवरी को अनिल स्वीट हाउस के दूसरे फ्लोर पर मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi Violence accused shahnawaz arrested in dilbar negi murder waiter in sweet shop shiv vihar
delhi violence - फोटो : जी पॉल

शाहनवाज पर आरोप है कि उसने साथियों संग मिलकर 24 फरवरी के दिन शिव विहार तिराहा के पास के कई दुकानों में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की। साथ ही कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया। शाहनवाज ने एक बुक स्टोर और मिठाई की दुकान के गोडाउन में घुसकर तोड़फोड़ के बाद दोनों दुकानों को आग लगा दी।

इन्हीं दुकानों में से एक मिठाई की दुकान में काम करने वाले दिलबर सिंह का शव पुलिस को 26 तारीख को मिला था। शव के दोनों हाथ कटे हुए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने शाहनवाज को 24 फरवरी के दिन भीड़ को भड़काने वाले मुख्य शख्स के रूप में पहचाना है। शाहनवाज 27 साल का है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed