{"_id":"65725e9de51f77157d0935b3","slug":"delhi-victim-s-daughter-burnt-in-acid-attack-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : तेजाब हमले में दुष्कर्म पीड़िता की बेटी झुलसी, हमलावर ने हताश होकर पीया एसिड, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : तेजाब हमले में दुष्कर्म पीड़िता की बेटी झुलसी, हमलावर ने हताश होकर पीया एसिड, अस्पताल में मौत
Fri, 08 Dec 2023 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:39 AM IST
सार
हमले में नाबालिग के मामूली रूप से झुलसने के कारण आरोपी ने हताश होकर खुद ही तेजाब पी लिया। इसके बाद आरोपी दर्द से छटपटाने लगा।
विज्ञापन
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुष्कर्म के मामले में जेल से बाहर आए एक आरोपी ने पीड़ित महिला को सबक सिखाने के लिए उसकी नाबालिग बेटी पर तेजाब डाल दिया। हमले में नाबालिग के मामूली रूप से झुलसने के कारण आरोपी ने हताश होकर खुद ही तेजाब पी लिया। इसके बाद आरोपी दर्द से छटपटाने लगा।
विज्ञापन
मामले की सूचना आनंद पर्वत थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला आनंद पर्वत में रहती है। परिवार में नाबालिग बेटी व अन्य सदस्य हैं। वर्ष 2023 में महिला ने इलाके में ही रहने वाले प्रेम सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामला अदालत में विचाराधीन है।
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पूर्व ही आरोपी प्रेम सिंह पैरोल लेकर जेल से बाहर आया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। ऐसा नहीं करने पर उसने नाबालिग बेटी पर तेजाब डालने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार दोपहर को उसकी बेटी किसी काम से बाहर निकली।
इस बीच रास्ते में आरोपी प्रेम सिंह ने उस पर तेजाब डाल दिया। हमले में वह मामूली रूप से झुलस गई। इससे आरोपी हताश हो गया और गुस्से में खुद ही तेजाब पी लिया। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आनंद पर्वत थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।