Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Vande Bharat employees clash at Nizamuddin railway station

Delhi : निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत के कर्मचारियों में मारपीट, वायरल वीडियो में चल रहे थे लात-घूंसे

Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
सार

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बेल्ट, लात -घूसों से हमला कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Vande Bharat employees clash at Nizamuddin railway station
video grab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में तैनात आईआरसीटीसी के कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर बेल्ट, लात -घूसों से हमला कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो 15 अक्तूबर का बताया जा रहा है। रेलवे पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि निजामुद्दीन रेलवे थाने में मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि खजुराहो वंदे भारत ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगी हुई है। ट्रेन में पानी का बोतल भरा जा रहा है। इसी दौरान आईआरसीटीसी के दो कर्मचारी आपस में बहस करने लगते हैं। इस दौरान एक युवक पास रखा डस्टबिन उठाकर दूसरे युवक को मारता है।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। फिर वहां खड़े कुछ और कर्मचारी इस झगड़े में शामिल हो गए। जिस युवक पर पहले हमला हुआ, उसे पीटने लगते हैं। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोग भी झगड़े में शामिल हो जाते हैं। उसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिसकर्मी और कुली आकर बीच बचाव कर मामले को शांत करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके जाने के बाद झगड़ा फिर से शुरू हो जाता है। इसी बीच कुछ लोगों ने इस वारदात को अपने फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि झगड़ा छोटी सी बात पर हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई और लिखित रूप से समझौता कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed