फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university teachers questions board assessment method over hundred percent cut off

डीयू : शिक्षकों ने सौ फीसदी कट ऑफ के बाद बोर्ड मूल्यांकन प्रणाली पर उठाया सवाल

Sat, 02 Oct 2021 11:59 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 02 Oct 2021 11:59 PM IST
सार

डीयू के कई कॉलेजों द्वारा 100 फीसदी कट ऑफ घोषित करने बाद डीयू के शिक्षकों ने विभिन्न बोर्ड की मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल उठाया है। कुछ शिक्षकों का कहना है कि इसका समाधान एंट्रेंस टेस्ट नही है। इससे कोचिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
delhi university teachers questions board assessment method over hundred percent cut off
दिल्ली विश्वविद्यालय

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के आठ कॉलेजों द्वारा 11 पाठ्यक्रमों के लिए 100 फीसदी कट ऑफ घोषित करने बाद डीयू शिक्षकों ने विभिन्न बोर्ड की मूल्यांकन प्रणाली पर सवाल उठाया है। कुछ ने कहा कि इसका समाधान एंट्रेंस टेस्ट नही है। इससे कोचिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। कुछ ने अच्छी गुणवत्ता वाले संस्थान खोलने पर जोर दिया है। 
विज्ञापन


डीयू वर्तमान में कुल 13 स्नातक और सभी स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की मदद से प्रवेश परीक्षा आयोजित करता है। इस साल सेंट्रल यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे दिया गया था। लेकिन अभी शिक्षा मंत्रालय से इसकी मंजूरी लंबित है। ऐसे में यह एंट्रेंस अगले टेस्ट साल से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन


डीयू कार्यकारी परिषद के पूर्व सदस्य राजेश झा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा प्रणाली पर फिर से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शी है और कट-ऑफ को पूरा करने वाले सभी लोगों को बिना किसी भेदभाव के प्रवेश दिया जाता है। वह कहते हैं कि बीते साल कुछ कॉलेज के कुछ कोर्सेज में सीटों से अधिक दाखिले हो गए थे। ऐसे में कॉलेजो ने इससे बचने के लिए 100 फीसदी कट ऑफ की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ऐसे में डीयू की प्रणाली में सुधार का आह्वान करने के बजाय, बोर्ड की मूल्यांकन प्रणाली पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इतने सारे छात्र ऐसे अंक प्राप्त कर रहे हैं, जिससे परीक्षा प्रणाली का उद्देश्य विफल हो रहा है। वह डीयू में प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के पक्ष में नही है। प्रवेश परीक्षा होने से कोचिंग उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। अन्य शिक्षकों ने गुणवत्ता पूर्वक संसथान खोलने की सिफारिश की है। इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए 2.87 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed