फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university sent notice to rahul gandhi for visiting PG men hostel without prior permission

राहुल ने तोड़ा हॉस्टल का ये नियम: DU ने भेजा नोटिस, बिना पूर्व अनुमति गए थे पीजी मैन्स हॉस्टल; खाया था खाना

Wed, 10 May 2023 08:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 10 May 2023 08:32 PM IST
सार

नोटिस में कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति के राहुल गांधी के दौरे से हॉस्टल के लोगों की सुरक्षा को खतरा भी था।

विज्ञापन
delhi university sent notice to rahul gandhi for visiting PG men hostel without prior permission
छात्रों के बीच राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बुधवार को राहुल गांधी को नोटिस जारी कर नियमों के उल्लंघन का हवाला दिया। नोटिस में कहा गया है कि बिना पूर्व अनुमति के उनके दौरे से हॉस्टल के लोगों की सुरक्षा को खतरा भी था। राहुल बीते सप्ताह डीयू के पीजी मैन्स हॉस्टल पहुंचे थे। यहां उन्होंने करीब एक घंटा बिताया था। इस दौरान छात्रों से बातचीत और मेस में खाना भी खाया था।

विज्ञापन

डीयू पीजी मैन्स प्रोवोस्ट की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि हॉस्टल के नियम 15.13 के अनुसार कोई भी व्यक्ति हॉस्टल कैंपस में पढ़ाई और निवास से जुड़ी गतिविधि के अलावा किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो सकता। 5 मई को राहुल के साथ कई लोग हॉस्टल परिसर में आए। सभी ने मैस में करीब एक घंटा बिताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह पाया गया कि उनके साथ आए लोग हॉस्टल के निवासी नहीं थे। उनका दौरा अचानक और बिना पूर्व सूचना के था। इस बारे में हॉस्टल प्रशासन और स्थानीय पुलिस को भी सूचना नहीं दी गई। किसी भी आगंतुक को छात्रावास में केवल निवासी या प्रशासन के किसी सदस्य से मिलने की अनुमति है। उनके दौरे के बारे में छात्रावास के किसी भी निवासी की ओर से अधिकारियों को कोई पूर्व अनुमति या सूचना भी नहीं दी गई थी। 

विज्ञापन

प्रॉक्टर को जब दौरे की सूचना मिली तब वे मौके पर पहुंचीं। हॉस्टल की मैनेजमेंट कमेटी ने उनके दौरे के बाद छह मई को डीन स्टूडेंट वेलफेयर और प्रॉक्टर की उपस्थिति में आपातकालीन बैठक बुलाई। सभी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि जेड प्लस वाले राष्ट्रीय दल के नेता की ओर से ऐसा आचरण गरिमा से परे है। उनका हॉस्टल में तीन वाहनों के साथ प्रवेश हॉस्टल के नियमों 15.11.2 का उल्लंघन है। वे हॉस्टल के छात्रों, कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे कदम नहीं उठाएं। डीयू के अधिकारी ने कहा कि यह अनुशासन का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed