{"_id":"62039e203f5e4b546e1c3103","slug":"delhi-university-offline-classes-to-start-from-17-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: 17 फरवरी से चलेंगी ऑफलाइन कक्षाएं, विवि प्रशासन ने छात्रों से की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: 17 फरवरी से चलेंगी ऑफलाइन कक्षाएं, विवि प्रशासन ने छात्रों से की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील
Wed, 09 Feb 2022 04:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:47 PM IST
सार
विश्वविद्यालय बंद रखने के लिए डीयू के फैसले के खिलाफ बुधवार को छात्र संगठन स्टूडेंड फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) 'सड़क पे कक्षा' लगाई। इसमें मिरिंडा हाउस की एक प्रोफेसर छात्रों की क्लास लेती नजर आईं।
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में रोड पर छात्रों की क्लास लेती शिक्षक आभा देव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्विद्यालय में 17 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बात की घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी है। इसे लेकर विस्तृत आदेश शाम तक जारी हो जाएगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए भूख हड़ताल खत्म कर दें। गौरतलब है कि कक्षाएं न चलने से छात्र भूख हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन
डीयू बंद, सड़क पर छात्र
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को न खुलने के विरोध में मंगलवार को कुलपति कार्यालय के नजदीक एक छात्र ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। इससे प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने आनन-फानन में छात्र को रोका। जांच में पता चला कि छात्र ने पेट्रोल में पानी मिला रखा था। फिर भी, उसे हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया और उसकी काउंसलिंग करवाई।
विज्ञापन
वहीं, विश्वविद्यालय बंद रखने के लिए डीयू के फैसले के खिलाफ बुधवार को छात्र संगठन स्टूडेंड फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) 'सड़क पे कक्षा' लगाई। इसमें मिरिंडा हाउस की एक प्रोफेसर छात्रों की क्लास लेती नजर आईं।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश के बावजूद डीयू बंद रखने के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के खिलाफ मंगलवार छात्रों ने सुबह से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छात्रों ने कुलपति दफ्तर के सामने गुजर रहे छात्रा मार्ग पर चक्का जाम किया। हाथों में तख्तियां लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें बामदलों के छात्र संगठन एसएफआई, आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) समेत दूसरे छात्र संगठनों के छात्र शामिल थे।