फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi university have a free open beer bar on neem tree, whose neem beer is keeping spirits high

DU में नीम के पेड़ पर खुला फ्री ओपन बार, यहां बीयर लेने वालों की लगती है लंबी लाइन

Thu, 23 Mar 2017 02:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Mar 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
delhi university have a free open beer bar on neem tree, whose neem beer is keeping spirits high
neem beer - फोटो : hindustan times

क्या आप जानते हैं कि दिल्ली विश्वविद्यालय में एक ओपन बार है जो बिल्कुल फ्री है। नहीं सुना तो पढ़िए हमारी ये स्टोरी जिसमें हम आपको डीयू के एक ओपन बार के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन


डीयू में स्थित ये बार कोई ऐसा वैसा बार नहीं बल्कि गरीबों के लिए किसी सुखद एहसास से कम नहीं है। अंग्रेजी अखबार हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार दिल्ली का यह बार एक नीम के पेड़ पर स्थित है। बल्कि लोग इसे 'नीम ‌बीयर' के नाम से ही जानते हैं।
विज्ञापन


दरअसल यह 'नीम बीयर' नॉर्थ कैंपस में लगे नीम के एक पेड़ से ही निकलता है। ये पिछले 4 महीने से नॉर्थ कैंपस व उसके आसपास में काम करने वाले मजदूर वर्ग के लोगों में काफी लोकप्रिय है और इसे पाने के लिए लोगों की लाइन भी लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प‌िछले चार महीने से न‌िकल रहा है 'नीम बीयर'

delhi university have a free open beer bar on neem tree, whose neem beer is keeping spirits high
neem beer - फोटो : hindustan times

दरअसल ‌नवंबर 2016 से एक नीम के पेड़ से सफेद रंग का एक तरल पदार्थ निकल रहा है जिसकी खुश्बु शराब से मिलती जुलती है और स्वाद में यह कुछ कड़वा है। लेकिन कैंपस और इसके आसपास के लोग इसे इकट्ठा करते हैं ताकि इसे पी सकें। नॉर्थ कैंपस के प्रमुख माली का कहना है कि लोग बता हैं कि यह तरल पदार्थ नशीला होत है।

गौरतलब है कि नॉर्थ कैंपस के पीछे रग्बी स्टेडियम के पास लगभग 15 नीम के पेड़ हैं जो 50 साल से भी पुराने हैं। लेकिन इनमें से केवल एक पेड़ है जिसमें से इस तरह का रस निकल रहा है, वो भी 10 लीटर प्रतिदिन।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एनवायरनमेंट मैनेजमेंट ऑफ डीग्रेडेड इकोसिस्टम्स के प्रोफेसर सीआर बाबू का कहना है कि इस तरह की कोई भी घटना हम दिल्ली में पहली बार देख रहे हैं।

10 फीट दूर से आती है बीयर की खुश्बू, बीमार हो सकता है ये पेड़

delhi university have a free open beer bar on neem tree, whose neem beer is keeping spirits high
दिल्ली यूनिवर्सिटी

आप इस पेड़ से निकलने वाले बीयर जैसे रस की खुश्बू लगभग 10 फीट दूर से ही महसूस कर सकते हैं। एक मजदूर ने इस रस के बारे में बताया कि उसने इसके दो-तीन ग्लास पिये लेकिन वो बीमार नहीं पड़ा। उसके लगता है कि नीम का पेड़ होने की वजह से इसमें कुछ औषधिय गुण भी होंगे।

किसी ने उस जगह पर बाल्टी भी बांध रखी है जहां से यह नीम बीयर निकलता है ताकि एक भी बूंद वेस्ट ना हो। डीयू में एनयवारनमेंट स्टडीज विभाग के वैज्ञानिक इस लिक्विड पर शोध भी कर रहे हैं।

उन्हें लगता है ये पेड़ों में से निकलने वाले टॉडी की जगह पेड़ के अंदर चल रही कोई माइक्रोबियल एक्टिविटी है। ऐसा ही एक वाकया वाराणसी में भी कुछ साल पहले हुआ था। उस वक्त टेस्ट से पता चला था कि उसमें वो एसिड बन रहे थे जो एस्पिरिन में बनते हैं।

वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि नीम से निकलने वाले इस रस का ना पिएं क्योंकि यह पेड़ रोगी भी हो सकता है। और इसमें बैक्टिरीयल इंफेक्शन भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed