फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi university COL students will now be able to take classes on YouTube as well

DU: सीओएल के विद्यार्थी अब यू-ट्यूब पर भी ले सकेंगे कक्षाएं, छात्र ऑफलाइन भी ले सकते हैं क्लास

Sun, 25 Dec 2022 05:34 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Dec 2022 05:34 AM IST
सार

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि अब तक पहले से चल रहे प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए ऑफलाइन पीसीपी कक्षाएं (रविवार व अन्य अवकाश पर) चलाई जाती हैं लेकिन इस बार से पहली बार सभी प्रोग्राम की कक्षाएं यू-ट्यूब पर लाइव भी शुरू की जा रही हैं।

विज्ञापन
Delhi university COL students will now be able to take classes on YouTube as well
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ और सतत शिक्षा विभाग कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) की पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) कक्षाएं अब लाइव भी ली जा सकेंगी। सीओएल रविवार से पीसीपी कक्षाओं की शुरूआत करने जा रहा है। इन्हें पहली बार यू-ट्यूब के माध्यम से भी लिया जा सकेगा। छात्र ऑफलाइन कक्षाएं भी ले सकते हैं। कक्षाओं में न आने वाले छात्रों को लाइव कक्षाओं का लाभ होगा।

विज्ञापन


कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया कि सीओएल में इस शैक्षणिक सत्र से एमबीए, एमएलआईएससी, बीबीए (एफआईए), बीएमएस, बीएलआईएससी प्रोग्राम को शुरू किया गया है, जबकि पहले से बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम, बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान, बीए ऑनर्स अंग्रेजी की प्रोग्राम की पढ़ाई होती है। अब तक पहले से चल रहे प्रोग्राम की पढ़ाई के लिए ऑफलाइन पीसीपी कक्षाएं (रविवार व अन्य अवकाश पर) चलाई जाती हैं लेकिन इस बार से पहली बार सभी प्रोग्राम की कक्षाएं यू-ट्यूब पर लाइव भी शुरू की जा रही हैं। रविवार से इन कक्षाओं को शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रो. मागो ने कहा कि यह पहला मौका है जब पीसीपी कक्षाओं को समय से शुरू किया जा रहा है। यू-ट्यूब पर कक्षाएं चलाए जाने पर उन्होंने कहा कि कई छात्र ऐसे होते हैं जो कि ऑफलाइन कक्षाओं मेें नहीं आते हैं। ऐसे में वे छात्र लाइव कक्षाओं में कहीं से भी बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं। हर प्रोग्राम के लिए अलग-अलग यू-ट्यूब चैनल है। उन्होंने कहा कि सभी पाठ्यक्रम अंडर ग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क के तहत ही पढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमबीए, बीबीए (एफआईए) और बीएमएस के नए पाठ्यक्रमों की ऑफलाइन कक्षाएं श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में लगेंगी, जबकि एमएलआईएससी और बीएलआईएससी की कक्षाएं शहीद राज गुरू कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर वुमेन में लगेंगी। इन कक्षाओं को लाइव भी किया जाएगा और ये यू-ट्यूब पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। सीओएल डीयू इन पाठ्यक्रमों के लिए कार्यदिवस पर शाम 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक उपचारात्मक कक्षाओं को शुरू करने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed