{"_id":"5f5df4fb8ebc3e5a9319b20f","slug":"delhi-unidentified-assailants-shot-at-a-man-in-madhu-vihar-area-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : अज्ञात हमलावरों ने मधु विहार इलाके में एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : अज्ञात हमलावरों ने मधु विहार इलाके में एक व्यक्ति को मारी गोली, मौत
Sun, 13 Sep 2020 04:01 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
मधु विहार इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को मारी गोली
- फोटो : ANI
दिल्ली के मधु विहार इलाके में रविवार को एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घायल व्यक्ति को बाद में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Delhi: Unidentified assailants shot at a man in Madhu Vihar area today; the injured man was later declared dead pic.twitter.com/FWwl1NC91Z
— ANI (@ANI) September 13, 2020विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान दक्षिणपुरी निवासी योगेश के रूप में हुई है। पुलिस दोपहर 2 बजे के आस-पास घटना की सूचना मिली।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने बताया कि पीड़ित को कई गोलियां लगीं है। मौके पर पहुंचते ही पुलिस योगेश को मैक्स अस्पताल, पटपड़गंज ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चश्मीदीदों के अनुसार तीन व्यक्ति बाइक पर आए और उन्होंने योगेश पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक योगेश दक्षिणपुरी में कार वर्कशॉप चलाता था। योगेश साल 2011 में अंबेडकर नगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में शामिल था। मामले में आगे की जांच जारी है।