फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Underpass built at a cost of Rs 143 crore, water leakage is not stopping

Delhi : 143 करोड़ से बना अंडरपास... नहीं रुक रहा पानी का रिसाव, तीन साल में ही आ गईं छत में दरारें

Sun, 16 Mar 2025 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 16 Mar 2025 06:32 AM IST
सार

करीब तीन साल पहले बने इस अंडरपास की छत में जगह-जगह दरारें आने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

विज्ञापन
Delhi: Underpass built at a cost of Rs 143 crore, water leakage is not stopping
बदहाल अंडरपास... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेनिटो जुआरेज मार्ग पर 143 करोड़ रुपये से तैयार हुआ अंडरपास बदहाल स्थिति में है। करीब तीन साल पहले बने इस अंडरपास की छत में जगह-जगह दरारें आने से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। इससे सड़क पर फिसलन हो गई है और वाहन चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।

विज्ञापन


आलम ये है कि जिस जगह से रिसाव हो रहा है, उसका पता नहीं चल पा रहा है। तीन अलग-अलग एजेंसियां रिसाव का पता लगा रही हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से रिसाव रोकने के लिए अस्थायी उपाय किए गए हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है। शनिवार को भी विभाग की ओर से मरम्मत कार्य किया गया।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में धौला कुआं के पास इस अंडरपास की योजना बनी थी। इसका मकसद गुरुग्राम, महिपालपुर और द्वारका की ओर से आने वाले यातायात को कम करना था। अनुमान लगाया गया था कि यदि यातायात राव तुलाराम मार्ग होते हुए बेनिटो जुआरेज मार्ग के अंडरपास से एम्स की ओर निकल जाए तो धौला कुआं पर यातायात के दबाव में 25 फीसदी की कमी होगी। जुलाई 2022 में अंडरपास बनकर तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से रिसाव शुरू हो गया। एजेंसियों की तरफ से कुछ अस्थायी उपाए किए गए, लेकिन पूरी तरह से रिसाव नहीं रोका जा सका। पीडब्ल्यूडी, जल बोर्ड और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद की ओर से रिसाव का पता लगाने व रोकने के लिए काम किया जा रहा है। जल बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि खुदाई कर जांच की गई, लेकिन रिसाव नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed