फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two-time AAP MLA Rajesh Gupta left party, joins bjp

Delhi: आप से दो बार के विधायक राजेश गुप्ता ने झाड़ू छोड़ थामा कमल, केजरीवाल को कोसा... भाजपा भी हमलावर

Sun, 30 Nov 2025 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Nov 2025 02:10 AM IST
सार

राजेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक ने कहा कि आप में कार्यकर्ताओं का यूज एंड थ्रो होता है, जिसकी वजह से पार्टी का निरंतर पतन हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Two-time AAP MLA Rajesh Gupta left party, joins bjp
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और बीजेपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वजीरपुर से आम आदमी पार्टी के दो बार के विधायक राजेश गुप्ता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और आप पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक ने कहा कि आप में कार्यकर्ताओं का यूज एंड थ्रो होता है, जिसकी वजह से पार्टी का निरंतर पतन हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली कार्यालय में उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान राजेश गुप्ता भावुक हो गए और रोते हुए केजरीवाल नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन


राजेश गुप्ता ने भाजपा में शामिल होते समय कहा कि आप पार्टी में कार्यकर्ताओं और नेताओं की कद्र नहीं होती। पार्टी की शुरुआत में बड़े नाम और नई ऊर्जा थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने सभी को एक-एक कर तिरस्कृत कर दिया। अब वे भी उसी लिस्ट में शामिल हो गए। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आप नेतृत्व ने 12 साल में दिल्ली को भारी अव्यवस्था में धकेल दिया है, जिसकी कीमत नई सरकार चुका रही है। 
विज्ञापन


केजरीवाल खुद को दिल्ली का बेटा बताते हैं, पर आज पूरी तरह गायब हैं। सचदेवा ने सिसोदिया, आतिशी और गोपाल राय पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आप का शीर्ष नेतृत्व स्पेशल अपियरेंस मोड में चल रहा है। राजेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी वफादारी और कई साल की मेहनत का कोई मूल्य नहीं रहा। वे जब नाराज हुए तो पार्टी अध्यक्ष उनसे बात करने तक के लिए तैयार नहीं हुए, जबकि दिल्ली में न आप की सरकार है, न एमसीडी में सत्ता है। अशोक विहार वार्ड में ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया गया है, जिसे आप ने खुद नोटिस भेजा था। भ्रष्टाचार के मामले में हटाए गए मंत्री को दोबारा पार्टी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को टिकट न मिलने पर राजेश ने छोड़ी पार्टी : सौरभ
आप प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने वजीरपुर से पूर्व विधायक राजेश गुप्ता के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि पत्नी को एमसीडी का टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ी। पार्टी ने राजेश गुप्ता को चार बार विधानसभा चुनाव लड़वाकर पूरा सम्मान दिया। इस बार चुनाव हारने के बाद उन्होंने एमसीडी वॉर्ड में अपनी पत्नी के लिए टिकट मांगा। पार्टी इस पर सहमत नहीं थी। इसके बाद गुप्ता ने नाराज होकर अशोक विहार वॉर्ड में एक स्वतंत्र उम्मीदवार खड़ा किया और कई आंतरिक बातें भी दूसरी पार्टी तक पहुंचाने की कोशिश की। भारद्वाज ने कहा कि जब ये सब काम नहीं आया, तो वे भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने राजेश गुप्ता को शुभकामनाएं भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed