फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi two groups of students clash one teen died 2 other injured

दिल्लीः छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष से सनसनी, 11वीं के छात्र की मौत दो घायल

Wed, 14 Aug 2019 09:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 14 Aug 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
delhi two groups of students clash one teen died 2 other injured
मृतक शुभम (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के पटेल नगर इलाके में मंगलवार रात छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष के बीच एक नाबालिग छात्र की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस झगड़े में कई और छात्र भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 17 साल के शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने शुभम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः रात में टहलने निकले किशोर की हत्या, खंडहर से मिली लाश, दोस्तों पर आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 8 बजे ट्यूशन जाते वक्त हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार यह वारदात रात करीब 8 बजे पटेल नगर के रॉक गार्डन में हुई। शुभम श्रीवास्तव 11वीं का छात्र था। रोज की तरह वह अपने घर से ट्यूशन के लिए निकला था। शुभम के साथ उसके पांच दोस्त भी थे। 

वारदात के बाद शुभम के परिजनों को सूचना मिली कि उसके दो दोस्तों को चाकू मार दिया गया है। बताया जा रहा है कि जब तक वो लोग अस्पताल पहुंचे तब तक शुभम की मौत हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ेंः गुरुग्राम: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 15 युवतियों समेत 24 गिरफ्तार

झगड़े की वजह नहीं जानते परिजन

हालांकि शुभम के परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं है कि शुभम और उसके दोस्त रॉक गार्डन में क्यों और कैसे पहुंचे। उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि उसका व अन्य छात्रों का झगड़ा किस बात पर हुआ।

यह भी पढ़ेंः अगर ऐसा हो जाता तो बच सकती थी गुलशन कुमार की जान, कैसेट किंग से जुड़े 10 राज

पुलिस कर रही है छानबीन
पुलिस का कहना है कि उसने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। जिन लड़कों से शुभम और उसके दोस्तों का झगड़ा हुआ था उनकी पहचान भी कर ली गई है। शुभम के अन्य दोस्तों से थाने में पूछताछ चल रही है कि आखिर झगड़ा किस बात पर हुआ था।

यह भी पढ़ेंः क्रूरता: सौ रुपये का सूट खरीदने पर भाई ने फोड़ी बहन की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed