फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Murder of teenager who went for a walk in the night, body found in ruins in Delhi

रात में टहलने निकले किशोर की हत्या, खंडहर से मिली लाश, दोस्तों पर आरोप

Sun, 11 Aug 2019 06:34 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 11 Aug 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Murder of teenager who went for a walk in the night, body found in ruins in Delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नरेला इलाके में घर से टहलने निकले 14 साल के शाहनवाज की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहर से मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में पता चला कि रात में शाहनवाज के पास किसी दोस्त का फोन आया था। इसके बाद वह घर से टहलने की बात कहकर निकला था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शाहनवाज पिता इस्लाम, मां रुबेदा, दो भाइयों और एक बहन के साथ नरेला सेक्टर-5 के पॉकेट-4 में रहता था। उसके पिता इलाके में सिलाई का काम करते हैं। शाहनबाज नरेला स्थित एक चप्पल बनाने की फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि रात में मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद वह टहलने की बात कहकर घर से निकल गया। शनिवार दोपहर पुुलिस को एक खंडहर में शव पड़े होने की सूचना मिली। शव की शिनाख्त शाहनवाज के रूप में हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने शाहनवाज के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed