फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरुग्राम: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 15 युवतियों समेत 24 गिरफ्तार

Tue, 13 Aug 2019 02:41 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 13 Aug 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
24 arrested in Brothel racket running in Gurugram spa center
छापेमारी में पकड़ी गई युवतियां - फोटो : अमर उजाला

गुरुग्राम पुलिस ने पालम विहार थाना क्षेत्र के एक शॉपिंग मॉल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पूर्वोत्तर की दो युवतियों सहित 15 महिलाओं, 7 ग्राहक, एक मैनेजर व स्पा सेंटर संचालक के एक पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। 

24 arrested in Brothel racket running in Gurugram spa center
छापेमारी में पकड़ी गई युवतियां - फोटो : Amar Ujala

सहायक पुलिस आयुक्त उद्योग विहार बिरम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, पालम विहार थान पुलिस कृष्णा चौक पर गश्त कर रही थी। एक मुखबिर ने सूचना दी कि अंसल प्लाजा शॉपिंग मॉल में बने एवलोन स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है।

24 arrested in Brothel racket running in Gurugram spa center
छापेमारी में पकड़ी गई युवतियां - फोटो : अमर उजाला

इस पर टीम ने पुलिस के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने टीम गठित कर स्पा सेंटर में छापेमारी के लिए बोगस ग्राहक तैयार किया। सौदा तय कर पुलिसकर्मी ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। जिस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर स्पा सेंटर के मैनेजर निरंजन व स्पा सेंटर संचालक के पार्टनर आलोक को काबू किया, जबकि स्पा सेंटर का दूसरा पार्टनर गौरव खरे मौके पर नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
24 arrested in Brothel racket running in Gurugram spa center
छापेमारी में पकड़ी गई युवतियां - फोटो : अमर उजाला

छापेमारी के दौरान टीम ने 7 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में ग्राहकों के साथ पकड़ा, जबकि 9 युवतियां स्पा सेंटर में ग्राहकों का इंतजार करती हुई मिलीं। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई लड़कियों में दिल्ली, तमिलनाडू, मिजोरम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, राजस्थान तथा तेलंगाना की युवतियां शामिल हैं, जो हाल में दिल्ली और गुरुग्राम में किराए पर रह रही थी। 

विज्ञापन
24 arrested in Brothel racket running in Gurugram spa center
छापेमारी में पकड़ी गई युवतियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं, पकड़े गए ग्राहक अहमदाबाद, आंध्रप्रदेश सहित आसपास के निवासी हैं जो गुरुग्राम में ही रहते हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान पकड़ी गई युवतियों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि उनकी ख्वाहिशें काफी उंची हैं जिन्हें पूरा करने के लिए उन्हें काफी रुपयों की आवश्यकता है। इसलिए वह कम समय में अधिक रुपये कमाने के लिए देह व्यापार के धंधे में उतर आईं। स्पा सेंटर की आड़ लेकर वह इस धंधे में कमाई कर रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed