{"_id":"61fed3bb9fd8da3bae678b35","slug":"delhi-two-group-of-eunuchs-fought-for-area-in-shahdara-in-a-mourning-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरहवीं के कार्यक्रम में बवाल : एरिया को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, एक गुट का गुरु जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरहवीं के कार्यक्रम में बवाल : एरिया को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, एक गुट का गुरु जख्मी
Sun, 06 Feb 2022 01:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:20 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक करिश्मा अख्तर अंसारी नामक किन्नर अपने शिष्यों के साथ लक्ष्मी नगर के किशनकुंज इलाके में रहती है। इनके एक साथ किन्नर विमला की पिछले दिनों मौत हो गई थी। गुरुवार को उसकी तेरहवी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों गुटों ने एक दूसरे पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। झगड़े में एक गुट की किन्नर गुरु जख्मी हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल किन्नर करिश्मा अख्तर अंसारी (36) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने करिश्मा के बयान पर आधा दर्जन से अधिक किन्नरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करिश्मा ने झगड़े के दौरान अपनी चेन भी गायब होने का आरोप लगाया है। कृष्णा नगर थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक करिश्मा अख्तर अंसारी नामक किन्नर अपने शिष्यों के साथ लक्ष्मी नगर के किशनकुंज इलाके में रहती है। इनके एक साथ किन्नर विमला की पिछले दिनों मौत हो गई थी। गुरुवार को उसकी तेरहवी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
करिश्मा अपने शिष्य फरहा खान, रचना, करीना वंदनी, मधु व मीरा के साथ वहां पहुंची। दूसरे गुट की खुशबू नामक किन्नर भी अपने आधा दर्जन से अधिक शिष्यों के साथ वहां पहुंची। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी नगर इलाके को लेकर करिश्मा और खुशबू में बातचीत होने लगी। थोड़ी देर में ही दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद वह मारपीट में तब्दील हो गई।
आरोप है कि खुशबू ने अपने शिष्य जूही, हिना, रेशमा, बिजली, सीमा, पूजा, आशा व संगीता के साथ उन पर हमला कर दिया। हमले में किसी ने करिश्मा की चेन भी तोड़ ली। उसका कुछ हिस्सा तो मिल गया, लेकिन बाकी चेन नहीं मिली। झगड़े के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी किन्नरों की तलाश शुरू कर दी है।