फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two flyovers ready at IGI Airport

Delhi : आईजीआई हवाईअड्डे पर दो फ्लाईओवर बनकर तैयार, अब जाम नहीं बनेगा बाधा-सिग्नल फ्री रहेगा आवागमन

Thu, 26 Oct 2023 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Oct 2023 03:28 AM IST
सार

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (डायल) ने बुधवार को दो नए फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। एयरोसिटी फ्लाईओवर व पैरेलल एक्सेस रोड फ्लाईओवर से दिल्ली हवाईअड्डे के तीनों टर्मिनल पर आवाजाही आसान हो जाएगी।

विज्ञापन
Delhi: Two flyovers ready at IGI Airport
फ्लाईओवर तैयार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की आवाजाही अब आसान होगी। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (डायल) ने बुधवार को दो नए फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। एयरोसिटी फ्लाईओवर व पैरेलल एक्सेस रोड फ्लाईओवर से दिल्ली हवाईअड्डे के तीनों टर्मिनल पर आवाजाही आसान हो जाएगी।

विज्ञापन


एयरोसिटी फ्लाईओवर एयरोसिटी मेट्रो स्टेशन जंक्शन के ठीक सामने से बनाया गया है। इसकी लंबाई 800 मीटर है। इससे दिल्ली हवाईअड्डे के टी-1 से टी-3 तक पहुंचना आसान हो जाएगा। यह फ्लाईओवर अंदाज होटल, एयरोसिटी (पश्चिम की ओर) के सामने से शुरू होकर सेंट्रल स्पाइन रोड पर ईस्टर्न क्रॉस टैक्सीवे के पास समाप्त हो रहा है। 
विज्ञापन


पैरेलल एक्सेस रोड फ्लाईओवर हवाईअड्डे के कार्गो टर्मिनल आने और जाने के लिए बनाया गया है, इसकी लंबाई 600 मीटर है। ये हनुमान मंदिर के पास से शुरू होकर अंदाज होटल के पास समाप्त हो रहा है। इस फ्लाईओवर का उपयोग कर भारी वाहन कार्गो टर्मिनल की ओर आसानी से जा पाएंगे, जिस कारण आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर भारी वाहनों के कारण लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएमआर समूह ने बनाए हैं दोनों फ्लाईओवर : आईजीआई एयरपोर्ट के संचालन व रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहे डायल की हिस्सेदार कंपनी जीएमआर समूह ने दोनों फ्लाईओवर बनाया है। डायल में जीएमआर की 54 फीसदी हिस्सेदारी है।


सिग्नल फ्री आवागमन होगा : राव
फ्लाईओवरों के उद्घाटन के मौके पर जीएमआर समूह के डिप्टी एमडी आई प्रभाकर राव ने कहा, दिल्ली हवाई अड्डे पर आने-जाने के लिए परिवहन को आसान बनाने व यात्रियों को सिग्नल फ्री आवागमन के लिए इन दोनों फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed