फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two drunk sisters created ruckus in the police station

Delhi : नशे में टल्ली दो बहनों ने थाने में किया हंगामा, कार को मारी टक्कर और देने लगीं गालियां

Sun, 17 Mar 2024 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 17 Mar 2024 02:10 AM IST
सार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होंडा सिटी पूरी तरह घूमकर क्रेटा से टकरा गई। इसके बाद दोनों ने कार लेकर भागना शुरू कर दिया, लेकिन होंडा सिटी सवार पीछा करने लगा। कुछ दूर जाकर सड़क पर पिकेट लगी थी। दोनों युवतियां वहां फंस गईं। कार से उतरते ही दोनों गालियां देने लगीं। 

विज्ञापन
Delhi: Two drunk sisters created ruckus in the police station
क्राइम सीन

विस्तार

पटेल नगर में नशे में दो युवतियों ने बलेनो से होंडा सिटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि होंडा सिटी पूरी तरह घूमकर क्रेटा से टकरा गई। इसके बाद दोनों ने कार लेकर भागना शुरू कर दिया, लेकिन होंडा सिटी सवार पीछा करने लगा। कुछ दूर जाकर सड़क पर पिकेट लगी थी। दोनों युवतियां वहां फंस गईं। कार से उतरते ही दोनों गालियां देने लगीं। 

विज्ञापन


काफी देर चले हंगामे के बाद उन्हें थाने लाया गया तो उन्होंने यहां भी खूब बवाल काटा। महिला स्टाफ की मदद से किसी तरह दोनों शांत किया गया। बाद में होंडा सिटी सवार स्नेहिल सचदेवा (21) की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है। 27 और 24 साल की दोनों युवतियां गुरुग्राम की रहने वाली हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीबीए के छात्र स्नेहिल परिवार के साथ पटेल नगर में रहते हैं। देर रात करीब 11 बजे वह होंडा सिटी से घर लौट रहे थे। इस बीच ईस्ट पटेल नगर में बलेनो ने दायीं ओर से जोरदार टक्कर मार दी। कार पूरी तरह घूम गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान स्नेहिल की कार क्रेटा से भी टकरा गई। युवतियां वहां से भागने लगी, लेकिन स्नेहिल ने पीछा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूरी पर ही बलेनो को बैरिकेडिंग की वजह से फरार होने का मौका नहीं मिला। स्नेहिल ने उनके आगे कार लगा दी। दोनों बुरी तरह नशे में थीं। कार में शराब की बोतलें रखीं थीं। दोनों लड़कियों ने बाहर निकलकर हंगामा शुरू कर दिया। स्नेहिल ने पुलिस को कॉल कर दी। पुलिस मौके पर आई तो भी लड़कियां हंगामा करती रहीं। बाद में महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर बुलाया गया। दोनों पक्षों को पुलिस थाने ले गई। थाने में भी दोनों बहनों ने खूब हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed