फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Two arrested for defrauding Home Ministry official husband of Rs 74 lakh

Delhi : गृह मंत्रालय की अधिकारी के पति से 74 लाख ठगने वाले दो दबोचे, श्रीलंका-हांगकांग से जुड़े गिरोह के तार

Thu, 29 Feb 2024 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 02:17 AM IST
सार

आरोपी विदेश में बैठे मुख्य साजिशकर्ताओं के लिए बैंक खातों और सिम का इंतजाम करवाते थे। फिलहाल, गिरोह के तार श्रीलंका और हांगकांग से जुड़े मिले हैं।

विज्ञापन
Delhi: Two arrested for defrauding Home Ministry official husband of Rs 74 lakh
गृह मंत्रालय - फोटो : ani

विस्तार

गृह मंत्रालय में तैनात महिला अधिकारी के पति से निवेश के नाम पर 74 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने बेंगलूरू और दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेंगलुरू निवासी भरत राज (33) और गांव सिसवा, कुशीनगर, निवासी राकेश पाल (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, लैपटॉप, तीन बैंकों के डेबिट कार्ड व अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी विदेश में बैठे मुख्य साजिशकर्ताओं के लिए बैंक खातों और सिम का इंतजाम करवाते थे। फिलहाल, गिरोह के तार श्रीलंका और हांगकांग से जुड़े मिले हैं।

विज्ञापन


शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी अरुण कुमार ने शाहदरा साइबर थाने में 74 लाख रुपये ठगने की शिकायत दी थी। उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज भेजकर ठगों ने वीडियो लाइक और शेयर करने के नाम पर रकम देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपियों ने टेलीग्राम एप से जोड़कर अरुण को निवेश करने के लिए कहा। शुरुआत में उन्हें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिया गया। इसके बाद धीरे-धीरे जाल में फंसाकर 74 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने भी कई बैंक से लोन लेने के अलावा दोस्तों से उधार लेकर निवेश कर दिया। मोटी रकम प्राप्त करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित की आईडी को ब्लाॅक कर दिया।
विज्ञापन


ठगी का पता चलने पर मामले की शिकायत पुलिस से की गई। 19 फरवरी को इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। साइबर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार, हवलदार सचिन, दीपक, विकास व अन्यों की टीम ने पड़ताल शुरू की। कॉल डिटेल और खातों की पड़ताल करते हुए टीम ने 20 फरवरी को पहले राजेश को दिल्ली से दबोचा। इसके बाद 25 फरवरी को आरोपी भरत राज को बेंगलुरू से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि ठगी करने वाले मुख्य आरोपी विदेश में बैठे हुए हैं। दोनों उनके लिए फर्जी पतों पर सिम व बैंक खातों का इंतजाम करते हैं। फोन नंबर और बैंक खातों का इस्तेमाल विदेश में बैठे ठग करते हैं, बदले में मोटा कमीशन मिलता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

एक आरोपी ने कर रखा है कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि भरत राज ने बेंगलूरू के कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा इंजीनियरिंग करने के अलावा एमबीए किया हुआ है। इसके बाद वह ठगों के साथ मिलकर मोटा पैसा कमा रहा था।

23 दिनों में 15 करोड़ का हुआ लेनदेन

निवेश के नाम पर 74 लाख रुपये ठगने के मामले की जांच करते हुए पुलिस को पता चला कि गिरोह के तार श्रीलंका और हांगकांग से जुड़े हुए हैं। पुलिस ने जब भरत और राकेश के बैंक खाते की जांच की तो 23 दिन के भीतर इसमें 15 करोड़ के लेनदेन का पता चला। वहीं, अरुण कुमार के मामले में ठगे गए रुपयों में से 35 लाख श्रीलंका और 7 लाख हांगकांग के बैंकों में ट्रांसफर किए गए हैं। अधिकारियों ने आशंका जताई कि भारत में बैठे लोगों की मदद से विदेशी ठग हर माह करोड़ों रुपये ठग रहे हैं।

जांच अधिकारी ने बताया कि भोले-भाले लोगों को जाल में फंसाने के लिए विदेश में बैठे ठग चीन में बने ट्रेडिग एप का इस्तेमाल करते हैं। जाल में फंसाने के बाद आरोपी पीड़ितों को किसी टेलीग्राम एप से जोड़कर उसमें निवेश करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके बाद ट्रेडिग एप के जरिये पीड़ित को निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिखाया जाता है।

जैसे ही कोई पीड़ित रकम निवेश करता है तो उसे कई भारतीय खातों में घुमाकर क्रिप्टो करेंसी या बिटकाॅइन में बदलकर विदेशों में ट्रांसफर कर लिया जाता है। फिलहाल, नेपाल, दुबई, चीन, श्रीलंका, हांगकांग, समेत कई देशों में बैठे ठग भारतीय गुर्गाें की मदद से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस भरत और राकेश पाल से जुड़े बाकी लोगों की तलाश कर रही है। इनके पास से बरामद बाकी दो अन्यों खातों की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed