{"_id":"5c7ec87cbdec2213e92904d6","slug":"delhi-transport-minister-kailash-ggahlot-launches-one-delhi-app-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घर बैठे जानिए किस स्टॉप से कौन सी बस कहां ले जाएगी, वन दिल्ली ऐप लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घर बैठे जानिए किस स्टॉप से कौन सी बस कहां ले जाएगी, वन दिल्ली ऐप लांच
Wed, 06 Mar 2019 12:35 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
वन दिल्ली एप लांच करते परिवहन मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में कॉमन मोबिलिटी कार्ड की सुविधा शुरू होने के बाद परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने मंगलवार को वन दिल्ली ऐप लांच किया। इसकी खासियत यह है कि यात्री डीटीसी-क्लस्टर बसों के साथ मेट्रो की यात्रा को भी सुनियोजित तरीके से कर सकेंगे। यह एप बस के स्टॉप, रूट, समय के अलावा मेट्रो रूट व किराये समेत अन्य जानकारियों से लेस होगी।
इसके इस्तेमाल से यात्री घर से निकलने के पहले पता लगा सकेंगे कि उन्हें गंतव्य तक कौन सी बस पहुंचाएगी। खासतौर पर नए लोगों को दिल्ली में बस रूटों की जानकारी को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा।
दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने वन ऐप का उद्घाटन किया। एप्लीकेशन के डेमो के जरिये इसकी खासियतें गिनवाईं। उन्होंने बताया कि दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बहतर बनाने के लिए सरकार ने पिछले साल अगस्त में कॉमन मोबिलिटी के तहत वन राइड वन कार्ड की सुविधा शुरू की थी।
विज्ञापन
इसी कड़ी में डीटीसी-क्लस्टर बसों और मेट्रो की यात्रा को और सुनियोजित व व्यवस्थित करने के लिए वन ऐप लांच किया गया है। यह जीपीएस के जरिए ऐप से कनेक्ट होगी और बसों की मिनट-मिनट की जानकारी एप्लीकेशन पर मिल सकेेगी।
औरेंज बटन पर क्लिक कर जानें बसों की स्थिति
एप्लीकेशन के इस्तेमाल से यात्रियों को नीचे रंग के मार्क से बस स्टॉप की लोकेशन का पता लगेगा। किसी निर्धारित बस स्टॉप से गुजरने वाली बसों के रूट, बसों के गुजरने का समय और उपलब्धता की स्थिति का भी पता चलेगा। यात्रियों को बसों की स्थिति के लिए एप्लीकेशन पर औरेंज निशान से बसों की स्थिति और समय पता चल पाएगी। जब यात्री किसी एक बस की लोकेशन पर टच करेगा तो उसे यह भी जानकारी मिल जाएगी कि बस किस रूट की है और किस रूट से गुजरेगी।
यात्रा में होने वाला खर्च भी जान पाएंगे
वन एप्लीकेशन के जरिये यात्रियों को चुने गए दायर के बीच यात्रा पर खर्च होने वाले किराये की भी जानकारी मिलेगी। वहीं यात्री दिल्ली मेट्रो के रूट भी एप्लीकेशन के जरिये निर्धारित कर किराये, यात्रा के समय, इंटरचेंज और स्टेशनों की विस्तृत जानकारी भी हासलि कर सकेंगे।

तापमान और प्रदूषण स्तर की जानकारी भी उपलब्ध
एस एप्लीकेशन के जरिये यात्रियों को राजधानी के तत्कालीन तापमान और प्रदूषण की स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी। इसके साथ ही दिल्ली वालों के लिए मौसम की स्थिति की जानकारी भी उपलब्ध होगी।
गूगल प्ले स्टोर से कर सकते हैं ऐप डाउनलोड
परिवहन विभाग द्वारा इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराया गया। यात्रियों को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर ‘वन दिल्ली’ के नाम से उपलब्ध एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।
डीटीसी बसों में सुधरेगी ईटीएम मशीनों की हालत
डीटीसी और क्लसटर बसों में कॉमन मोबिलिटी के लिए राइड वन कार्ड की सुविधा के लिए इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों (ईटीएम) का इस्तेमाल हो रहा है। परिवहन मंत्री ने इन मशीनों की हालत को सुधारने की बात कही है। उन्होंने यह माना कि डीटीसी की कुछ बसों में ईटीएम के इस्तेमाल में तकनीकी परेशानियों की सूचना मिली है। इसे दूर करने के लिए डीटीसी एक निजी कंपनी के साथ काम कर रही है। जल्द ही बसों में इटीएम मशीनों को बदलने की प्रक्रिया पर काम किया जाएगा।